बुलंदशहर

शर्मनाक: शादी के दस साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो विवाहिता को दे दिया जहर

Highlights
– बुलंदशहर के नई मंडी चौकी क्षेत्र की घटना
– पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती
– पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी

बुलंदशहरSep 20, 2020 / 12:05 pm

lokesh verma

बुलंदशहर. नई मंडी चौकी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए सिर्फ इसलिए जहर दे दिया गया, क्योंकि शादी के दस साल बाद भी उसको कोई बच्चा नहीं हुआ था। आरोप है कि विवाहिता के ससुरालियों ने पहले मारपीट की फिर जबरन जहर दे दिया। फिलहाल पीड़िता जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता के पिता ने नई मंडी चौकी में आरोपियों के खिलाफ जहर देकर मारने के प्रयास में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- बाइक पर सिपाही ने मारा डंडा तो दंपती सड़क पर गिरा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने महिला को कुचला

दरअसल, यह घटना नई मंडी चौकी क्षेत्र स्थित धमेड़ा अड्‌डे की है। आवास-विकास काॅलोनी में रहनेे वाले पीड़ित राम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोनू की शादी दस साल पहले धमेड़ा अड्डे के रहने वाले एक युवक के साथ की थी। शादी के दस साल बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ। इसको लेकर बेटी कके ससुराल पक्ष के लोग हमेशा ताने मारते रहते थे। इस बारे में बेेटी ने उन्हें कई बार बताया था।
राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात तो हद ही हो गई। बेटी ने फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। वह तुरंत बेटी की ससुराल पहुंचे तो बेटी बेहोश पड़ी थी। उसे मारपीट कर जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। फिलहाल सोनू जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। इस संबंध में नई मंडी चौकी प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर किया पस्त
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.