scriptभाजपा संगठन के चुनावों की घोषणा, 20 नवंबर को होंगे चुनाव, ये बड़े नेता उतरे मैदान में | BJP district president election announced on 20 November | Patrika News
बुलंदशहर

भाजपा संगठन के चुनावों की घोषणा, 20 नवंबर को होंगे चुनाव, ये बड़े नेता उतरे मैदान में

Highlights- चुनाव अधिकारी विजयदत्त पालीवाल ने की चुनाव की घोषणा – बुलंदशहर में भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद का चुनाव 20 को- शरद शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, विकास चौहान, नागेंद्र प्रधान व अनिल सिसोदिया चुनाव मैदान में

बुलंदशहरNov 18, 2019 / 12:02 pm

lokesh verma

bjp_1.jpg

bjp

बुलंदशहर. जिले में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव 20 नवंबर को होगा। भाजपा संगठन के चुनाव अधिकारी विजयदत्त पालीवाल चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि बुलंदशहर में बीजेपी जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्यों का चुनाव 20 नवंबर को होगा। इसी दिन नामांकन के साथ नाम वापसी के अलावा दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में भाजपा के सक्रिय सदस्य ही मतदान कर सकेंगे। बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष के इस चुनाव में कई दिग्गज मैदान में हैं। उन्होंने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाना भी शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें

Video: ज्वेलरी शाॅप से बदमाशों ने 4 लाख लूटे, सर्राफ की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारकर गिराया गर्भ

बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद के सदस्य का चुनाव 20 नवंबर को गंगापुरम स्थित भाजपा कार्यालय पर होगा। सुबह 10 से 12 बजे तक पहले नामांकन प्रकिया के साथ नाम वापसी और दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद सभी सदस्य मतदान करेंगे। इसकी रिपोर्ट हाईकमान कोर कमेटी लखनऊ को भेजी जाएगी और उसके बाद अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी।
बता दें कि जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में शरद शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, विकास चौहान, नागेंद्र प्रधान व अनिल सिसोदिया चुनाव मैदान में हैं। सूत्रों की मानें तो यही पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे। इस संबंध में मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि 20 तारीख को ही लखनऊ से जिलाध्यक्ष प्रदेश परिषद सदस्य की घोषणा की जाएगी।

Home / Bulandshahr / भाजपा संगठन के चुनावों की घोषणा, 20 नवंबर को होंगे चुनाव, ये बड़े नेता उतरे मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो