पार्टी में बड़े बदलाव की जरूरत बताया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ पदाधिकारी संघ प्रिय गौतम ने तो उत्तर प्रदेश्ा के मुख्यमंत्री पद से योगी आदित्यनाथ को हटाने की मांग तक कर डाली। संघ प्रिय गौतम बुलंदशहर में जिला उपाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय मंत्री तक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता मोदी मंत्र से ऊब चुकी है। हार की जिम्मेदारी पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह को लेनी चाहिए। अब मोदी मैजिक से पार्टी नहीं जीत पाएगी।
शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ को हटाकर उनकी जगह राजनाथ सिंह को कमान देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को धर्म के कार्य में लगाया जाए। इसके अलावा उन्होंने नितिन गडकरी को उपप्रधानमंत्री बनाने की मांग की। इतना ही संघ प्रिय गौतम ने अमित शाह की जगह शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर डाली।