scriptडीएम आैर उनकी पत्नी ने मलिन बस्ती में लगार्इ झाड़ू, जानिए क्यों- देखें वीडियो | bulandshahr district magistrate wife started swachhta awareness rally | Patrika News
बुलंदशहर

डीएम आैर उनकी पत्नी ने मलिन बस्ती में लगार्इ झाड़ू, जानिए क्यों- देखें वीडियो

– मलिन बस्ती में पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

बुलंदशहरMar 15, 2019 / 05:02 pm

Nitin Sharma

news

डीएम आैर उनकी पत्नी ने मलिन बस्ती में लगार्इ झाड़ू, जानिए क्यों- देखें वीडियो

बुलंदशहर।बुलंदशहर के मलिन बस्ती में शुक्रवार सुबह अचानक अपने टीम के साथ पहुंची जिलाधिकारी की पत्नी आैर जिलाधिकारी ने हाथों में झाडू थाम ली।आैर झाड़ू लगाते हुए लोगों को स्वच्छता अभियान के तहत अपने आसपास स्वच्छ रहने का संदेश दिया।इस दौरान डीएम की पत्नी के साथ उनके एनजीआे की कर्इ महिलाएं भी मौजूद रही।सभी ने साफ-सफार्इ कर सरकार के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए बस्ती के लोगों को जागरूक किया।वहीं इस अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने बस्ती में रहने वाले लोगों की समस्याआें को भी सुना।

यह भी पढ़ें

बड़ी खबरः भाजपा में शामिल हुआ बसपा का यह दिग्गज नेता, केंद्रीय मंत्री ने दिलार्इ सदस्यता

डीएम की पत्नी ने आगे बढ़कर थामी झाड़ू

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के साठा मलिन बस्ती में शुक्रवार को बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय कुमार और उनकी पत्नी माधवी सिंह पहुंची। यहां उनकी पत्नी ने महिला समिति के बैनर तले स्वस्थ भारत अभियान के तहत एक रैली निकाली।इसी दौरान उन्होंने बस्ती में झाड़ू लगाकर साफ सफाई का संदेश दिया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने भी झाड़ू थाम ली। इसके बाद मलिन बस्ती में सफार्इ की। इस मौके पर महिला समिति बुलंदशहर एनजीआे की अध्यक्ष डीएम की पत्नी माधवी सिंह ने कहा कि हमारा केवल एक ही लक्ष्य है, गरीब के घर सफाई रहे। जिससे वह बीमारियों से दूर रहें। वह भी इस बात को समझे आैर अपने आसपास सफार्इ रखें। इसी कड़ी में आज एनजीओ ने बस्ती में सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफार्इ के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें

खेत में दो पक्षों में मामूली बात पर हुए विवाद में चली गोली, एक की हालत गंभीर- देखें वीडियो

जिलाधिकारी ने बस्ती के लोगों की समस्याएं सुन, शासन को लिखा पत्र

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बस्ती के लोगों की समस्याआें को भी सुना। उधर उनकी पत्नी ने बस्ती में लोगों की समस्याआें को दूर करने व कुछ समस्याआें को दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शहर साफ रखना हैं।हमारी जिम्मेदारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो