25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में दो पक्षों में मामूली बात पर हुए विवाद में चली गोली, एक की हालत गंभीर- देखें वीडियो

- पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Mar 2019, 12:10 PM IST

news

खेत में दो पक्षों में मामूली बात पर हुए विवाद में चली गोली, एक की हालत गंभीर- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर।मुज़फ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव जोली में उस समय हड़कंप मच गया।जब खेत में काम करते समय दो पक्ष मामूली बात पर भिड़ गये।इस पर एक पक्ष ने कर्इ राउंड फायरिंग कर दी।इसमें दूसरे पक्ष के वसीम नाम के युवक को गोली लग गई।जिसके बाद उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा लाया गया।हालत गंभीर होने के चलते उसे डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

दोनों पक्षों में हुर्इ बहस के बाद मारी गोली

दरअसल मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में गुरुवार सुबह खेत की मेढ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।इसी विवाद में मोहम्मद नजर सुल्तान और चौना ने दूसरे पक्ष के वसीम पुत्र रफीक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोप है कि होली कवर सोनी पर कहासुनी पर दूसरे पक्ष के नजर मोहम्मद सुल्तान और चौना ने वसीम पर गोली चला दी।गोली वसीम के पैर में लगने के कारण वसीम घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वसीम को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।फिलहाल घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग