scriptBulandshahr: नशे में धुत सिपाही ने खुद को मार ली गोली | bulandshahr drunken police constable shot himself in jila jail house | Patrika News
बुलंदशहर

Bulandshahr: नशे में धुत सिपाही ने खुद को मार ली गोली

Highlights

Bulandshahr जिला कारागार में तैनात है सिपाही
Muzaffarnagar का रहने वाला है सिपाही सतीश
गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर किया गया रेफर

बुलंदशहरJan 25, 2020 / 10:16 am

sharad asthana

img-20200125-wa0007.jpg
बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में यूपी पुलिस (Uttar Pradesh) के एक सिपाही (Constable) ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और आसपास के लोगों ने सिपाही को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। सिपाही की गंभीर हालत को देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: बेसुध हालत में पेड़ के नीचे पड़ी मिली महिला, कपड़े भी फटे हुए थे, जानिए क्या है पूरा मामला

अपने आवास पर मारी खुद को गोली

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात नशे में धुत सिपाही ने अपने आवास पर ही खुद को गोली मार ली। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए हाय सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कमरे की छत में धंसी एक गोली

सतीश कुमार राघव बुलंदशहर जिला कारागार में तैनात है। सतीश मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। शुक्रवार रात को वह नेश में धुत था। नशे में धुत सिपाही ने जिला करागार स्थित अपने आवास पर खुद को दो गोलियां मारीं। इसमें से एक गोली कमरे की छत में जाकर धंस गई, जबकि दूसरी उसके पैर में जा लगी। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस को फोसन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और अन्‍य लोगों ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसको मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें

Moradabad: एंटी करप्शन टीम ने जूनियर इंजीनियर को पचास हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

लाइसेंसी रिवॉल्‍वर से चलाई गोली

इस बारे में जेल अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि सिपाही देर रात अपने आवास पर नशे में था। उसने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो