बुलंदशहर

Video: हिंसा के बाद बुलंदशहर के महिला थाने में दो महिलाओं से दो दिन तक हुई हैवानियत, पेन किलर देकर करते रहे दरिंदगी

एसपी देहात ने दिए मामले की जांच के आदेश, दो दिन तब अवैध हिरासत में रखने का आरोप

बुलंदशहरDec 14, 2018 / 12:32 pm

sharad asthana

हिंसा के बाद बुलंदशहर के महिला थाने में दो महिलाओं से दो दिन तक हुई हैवानियत, पेन किलर देकर करते रहे दरिंदगी

बुलंदशहर। स्याना हिंसा में जनपद की पुलिस की लापरवाही सबके सामने आ गई थी। इसके बाद भी पुलिस सुधरने को तैयार नहीं है। यहां महिला थाना इंचार्ज पर दो महिलाओं को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्‍हें थाने में दो दिन तक अवैध हिरासत में रखा गया।
यह भी पढ़ें

कमलनाथ होंगे सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री, प्रॉपर्टी जानकर दंग रह जाएंगे

जीप में जबरदस्‍ती बैठाकर लाई

बताया जा रहा है क‍ि एक लड़की किसी युवक के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फरार होने वाली लड़की महिला थाना प्रभारी रजनी चौधरी की भतीजी है। पीड़ि‍ताओं का आरोप है क‍ि महिला थाना प्रभारी रजनी चौधरी ने दोनों को बुरी तरह पीटा है। रजनी चौधरी ने अनूपशहर थाना क्षेत्र के पंचगई गांव में पहुंच कर दो महिलाओं को जबरदस्ती जीप में बैठा लिया। इसके बाद वह उन्‍हें महिला थाने ले आई। यहां उन्‍हें अवैध हिरासत मैं रखा गया और दो दिन तक थर्ड डिग्री दी गई। आरोप है क‍ि थाने में मौजूद पुलिस‍कर्मियों ने दोनों महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट पहुंचाई। दर्द से जब महिलाएं तड़पती तो उनको पेनकिलर दवा देकर फिर से उनके साथ हैवानियत की जाती।
यह भी पढ़ें

शर्मनाक: भूख से तड़पते किशोर ने उखाड़ दिया दुकान का शटर और खाने लगा समोसे, पुलिसवालों ने पकड़कर किया यह हाल

महिलाओं को दी थर्ड डिग्री

आरोप है क‍ि रजनी चौधरी दो दिन तक दोनों बेकसूर महिलाओं को थर्ड डिग्री देती रही। जब इसकी भनक एएसपी प्रमोद कुमार को लगी तो उन्होंने महिला थाना पहुंचकर दोनों को छुड़वाया। उन्‍होंने महिला थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। गुरुवार को पीड़ि‍त परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अपना दर्द बयान किया।
यह भी पढ़ें

Big Breaking- बड़े निजी चैनल की चर्चित एंकर ने की खुदकुशी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

छोड़ने के बदले में मांगे थे रुपये

पीड़ि‍तों का कहना है क‍ि रजनी चौधरी ने उन्‍हें छोड़ने के एवज मे रुपयों की मांग की थी मगर आर्थिक स्तिथि कमज़ोर होने के चलते ये पैसे नहीं दे सके। इससे नाराज होकर महिला थाना प्रभारी ने उनका यह हाल कर दिया। इस मामले में एसपी देहात मनीष मिश्र ने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में महिला थाना प्रभारी रजनी चौधरी ने आरापों को गलत बताया।

Hindi News / Bulandshahr / Video: हिंसा के बाद बुलंदशहर के महिला थाने में दो महिलाओं से दो दिन तक हुई हैवानियत, पेन किलर देकर करते रहे दरिंदगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.