scriptसहारनपुर के दामाद कमलनाथ होंगे सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री, प्रॉपर्टी जानकर खुली रह जाएंगी आंखें | Madhya Pradesh New Cm Kamalnath Property News In HIndi | Patrika News
नोएडा

सहारनपुर के दामाद कमलनाथ होंगे सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री, प्रॉपर्टी जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

सहारनपुर के भाजपा सांसद राघन लखनपाल के फूफा हैं कमलनाथ, शपथ लेते ही बन जाएंगे सबसे अमीर सीएम

नोएडाDec 14, 2018 / 09:44 am

sharad asthana

Kamalnath

सहारनपुर के दामाद कमलनाथ होंगे सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री, प्रॉपर्टी जानकर खुली रह जाएंगे आंखें

नोएडा। आखिरकार मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री का नाम फाइनल ही हो गया, हालांक‍ि अभी राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री के दावेदारों में दौड़ जारी है। मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री के तौर पर वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ के नाम का ऐलान होते ही उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में भी खुशी जताई गई। हो भी क्‍यों न, आखिर कमलनाथ सहारनपुर के दामाद जो हैं। वहीं, कमलनाथ सीएम की शपथ लेने के बाद सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री का भी खिताब हासिल कर लेंगे।
यह भी पढ़ें

इस भाजपा सांसद के फूफा कमलनाथ बनेंगे मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री!

कमलनाथ के नाम का हुआ ऐलान

मध्‍य प्रदेश में चुनाव के बाद कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई थी। इसके बाद उसे बसपा, सपा और रालोद अपना समर्थन दिया है। इसके बाद वहां पर मुख्‍यमंत्री के लिए चर्चा शुरू हो गई थी। इसमें मध्‍य प्रदेश से वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ का नाम भी शामिल था। अब उनके नाम पर मुहर भी लग चुकी है। इसके बाद सहारनपुर में भी खुशी का माहौल देखा गया। दरअसल, कमलनाथ की शादी भाजपा सांसद राघव लखनपाल की बुआ से हुई है।
यह भी पढ़ें

यूपी कांग्रेस उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद ने भाजपा की हार की बताई यह वजह

गाजियाबाद से भी है नाता

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में जन्‍मे कमलनाथ की शादी सहारनपुर से भाजपा सांसद राघव लखनपाल के पिता पूर्व विधायक निर्भयपाल शर्मा की बहन अलका से हुई थी। इस रिश्‍ते से कमलनाथ भाजपा सांसद के फूफा लगे। एक बार जब कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, तब उनकी पत्‍नी ने छिंदवाड़ा से जीत दर्ज की थी। वहीं, शादी के बाद उनका सहारनपुर आना-जाना जगा रहता है। अगर ससुराल में कोई समारोह होता है, तो कमलनाथ जरूर आते हैं। उनका अपनी सुसराल से गहरा लगाव है। कमलनाथ का गाजियाबाद से भी नाता है। वह गाजियाबाद के राजनगर में स्थित मैनेजमेंट इंस्‍टीट्यूट आईएमटी के अध्‍यक्ष हैं। इसका शुमार देश के टाॅप मैनेजमेंट संस्‍थानों में होता है।
यह भी पढ़ें

नोएडा के बेटे को राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री बनने देखना चाहते हैं ये लोग

सबसे अमीर सीएम होंगे

मुख्‍यमंत्री की शपथ लेते ही कमलनाथ सबसे अमीर सीएम बन जाएंगे। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए ब्‍यौरे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 206 करोड़ रुपये है जबक‍ि उन पर 5 करोड़ रुपये की देनदारी है। फिलहाल अभी पहले नंबर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हैं। उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 177 करोड़ रुपये है। चंद्रबाबू नायडू के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू का नंबर है। उनके पास करीब 129.57 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Home / Noida / सहारनपुर के दामाद कमलनाथ होंगे सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री, प्रॉपर्टी जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो