scriptबुलंदशहर में आलिया भट्ट व रणवीर सिंह कर रहे थे रोमांस ! | Bulandshahr Unchagaon Fort Alia Bhatt Ranveer Singh caught romancing | Patrika News
बुलंदशहर

बुलंदशहर में आलिया भट्ट व रणवीर सिंह कर रहे थे रोमांस !

– जीहां.. आलिया भट्ट व अभिनेता रणवीर सिंह कर तो रोमांस रहे थे पर एक फिल्म के लिए, बॉलीवुड में ऊंचागांव फोर्ट बना रहा है अपनी पहचान

बुलंदशहरOct 25, 2021 / 08:55 pm

Sanjay Kumar Srivastava

बुलंदशहर में आलिया भट्ट व रणवीर सिंह रोमांस करते पकड़े गए

बुलंदशहर में आलिया भट्ट व रणवीर सिंह रोमांस करते पकड़े गए

बुलंदशहर. बुलंदशहर के ऊंचागांव फोर्ट में मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट व अभिनेता रणवीर सिंह रोमांस करते हुए पकड़े गए। चौंक गए न। जीहां.. आलिया भट्ट व अभिनेता रणवीर सिंह कर तो रोमांस रहे थे पर एक फिल्म के लिए।
करन जौहर की फिल्म है राकी और रानी :- करन जौहर की फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग रविवार को ऊंचागांव फोर्ट हो रही थी। जिसमें राकी और रानी के बीच रोमांस के दृश्य शूट किए गए। शूटिंग के दौरान फोर्ट के बाहर पुलिस की सख्ती बरकरार रही।
राकी के पिता का किरदार निभा रहे हैं धर्मेंद्र :- फिल्ममेकर करन जौहर मंगलवार से ऊंचागांव फोर्ट में राकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की नायिका आलिया भट्ट व नायक रणवीर सिंह के बीच रोमांस के सीन शूट किए गए। रानी की मां का किरदार निभा रही शबाना आजमी निभा रही हैं। फिल्म धर्मेंद्र राकी के पिता का किरदार निभा रहे हैं और जया बच्‍चन भी एक महत्‍वपूर्ण भूमिका में हैं।
बॉलीवुड में ऊंचागांव फोर्ट की हो रही है पहचान :- ऊंचागांव फोर्ट की बदौलत जिला बुलंदशहर बॉलीवुड की दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है। राकी और रानी फिल्म की शूटिंग से पहले ऊंचा गांव में फिल्म निर्माता आदित्य चौपड़ा ने वर्ष 2020 में बंटी और बबली-2 फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। यहां पर कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। एक चैनल पर चल रहे सीरियल पिंजरा की भी दो माह तक फोर्ट में शूटिंग हुई थी।

Home / Bulandshahr / बुलंदशहर में आलिया भट्ट व रणवीर सिंह कर रहे थे रोमांस !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो