26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona हॉटस्पॉट से गुपचुप बारात ले जाकर दुल्हन घर ले आया दूल्हा, अब खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Highlights - बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के हॉटस्पॉट मोहल्ला चोहट्टा का मामला - पुलिस ने दूल्हे समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस - स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के चार सदस्यों के सैंपल लेकर जांच को भेजे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jun 2020, 11:17 AM IST

bsr.jpg

बुलंदशहर. कोरोना वायरस को लेकर भले लॉकडाउन खत्म हो गया हो, लेकिन कोरोना हॉटस्पॉट में अभी भी लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसी बीच यूपी के बुलंदशहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां हॉटस्पॉट इलाके में गुपचुप तरीके से बारात ले जाकर दुल्हन को घर लाया गया है। जैसे इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को लगी तो तत्काल दूल्हे समेत तीन लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर दिया गया है। इसके चलते आरोपियों को जेल भी जाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- कर्नल के बाद अब पत्नी और साली की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार

दरअसल, मामला बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के हॉटस्पॉट मोहल्ला चोहट्टा का है।कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि गुरुवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र के मोहल्ला चोहट्टा निवासी हाजी हबीब अपने पुत्र हिफ्जू की बरात लेकर मेरठ गया था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल की, जिसमें पुलिस को मामले में सत्यता मिली। दरोगा दुर्वेश कुमार ने दूल्हे हिफ्जू और उसके पिता हाजी हबीब समेत तीन लोगों के खिलाफ हॉटस्पॉट नियमों का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही परिवार के चार सदस्यों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। वहीं अन्य लोगों को हॉटस्पॉट से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है।

वहीं, एसएसपी बुलंदशर संतोष कुमार सिंह ने मोहल्लेवासियों से अपील की है कि हॉटस्पॉट नियमों का पालन करना अति आवश्यक है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Police के सिपाही ने पुलिस चौकी में इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग