26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police के सिपाही ने पुलिस चौकी में इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

Highlights- थाना दौराला अंतगर्त सकौती पुलिस चौकी का मामला- घटना से परिवार में मच गया हाहाकार- बुलंदशहर का रहने वाला था मृतक सिपाही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jun 2020, 10:52 AM IST

meerut.jpg

मेरठ. थाना दौराला अंतर्गत सकौती पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। चौकी के भीतर सिपाही द्वारा गोली मारकर आत्महत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। सिपाही का शव काफी देर तक चौकी के भीतर ही पड़ा रहा है। अधिकारियों और फाॅरंसिक टीम को मौके पर पहुंचने के बाद ही शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें- तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा, यह कहते ही प्रेमिका पर चाकू लेकर टूट पड़ा प्रेमी, मौत

दरअसल, यह घटना शनिवार देर रात की है। जिला बुलंदशहर के बीबी नगर का रहने वाला हीरालाल पुत्र मूलचंद सिपाही था। उसकी तैनाती मेरठ जनपद के थाना दौराला के सकौती चौकी पर थी। मृतक हीरालाल के परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन बेटे और दो बेटियां हैं। हीरालाल के बड़े बेटे की शादी तय हो गई थी और घर में उसके शादी की तैयारियां चल रही थी। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि हीरालाल और एक होमगार्ड शनिवार रात में ड्यूटी पर थे। चौकी क्षेत्र में अपनी बीट पर गश्त करने के बाद सिपाही और होमगार्ड वापस चौकी पर लौट आए। इसके बाद सिपाही हीरालाल ने होमगार्ड से कमरे में चाय बनाने को कहा। उसके बाद दोबारा गश्‍त पर जाना था। होमगार्ड चाय बनाने कमरे में चला गया। इसी बीच चौकी के बाहर कुर्सी पर बैठे सिपाही ने अपनी सर्विस राइफल इंसास को जमीन पर खड़ा कर अपने सिर में गोली मार ली। मौके पर ही सिपाही की मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर होमगार्ड और अंदर सो रहे पुलिसकर्मी बाहर भागे। खून से लथपथ सिपाही को देख सभी के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर दौराला समेत आला पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी दी गई। एसपी सिटी, सीओ दौराला फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की, जिसके बाद शव मोर्चरी पहुंचा दिया। इस मामले में सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में सिपाही ने पारिवारिक झगड़े में सुसाइड किया है। मृतक के परिजन भी पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं।

यह भी पढ़ें- कर्नल के बाद अब पत्नी और साली की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग