26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा, यह कहते ही प्रेमिका पर चाकू लेकर टूट पड़ा प्रेमी, मौत

Highlights - बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव ईमाननपुरा का मामला - प्रेमिका ने इलाज के दौरान तोड़ा दम - प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jun 2020, 10:07 AM IST

bijnor.jpg

बिजनौर. प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज एक प्रेमी ने पहले तो अपनी प्रेमिका को चाकू से कई बार वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद प्रेमी ने खुद पर चाकू से हमला कर अपने को घायल कर लिया। इस हादसे के बाद जिला अस्पताल आए प्रेमी और प्रेमिका को गंभीर हालत में डॉक्टर ने हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया था, लेकिन हायर सेंटर में इलाज के दौरान प्रेमिका ने शनिवार देर शाम दम तोड़ दिया। वहीं, प्रेमी मरगूब की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- नहीं पहुंचे करीबी तो मुस्लिम भाइयों ने राम-नाम-सत्य है... के उच्चारण के साथ दिया ब्राह्मण की अर्थी को कंधा

दरअसल, मामला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव ईमाननपुरा का है। जहां रहने वाले मरगूब और एक युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो गई। बताया जा रहा है कि इससे नाराज मरगूब प्रेमिका के घर पहुंचा और बोला कि तुम मेरी नहीं हो सकती तो तुम्हे किसी की नहीं होने दूंगा। यह कहते ही मरगूब ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे युवती जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद प्रेमी मरगूब ने खुद को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। इसके बाद घायल दोनों प्रेमी-प्रेमिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

बताया जा रहा है कि देर शाम इलाज के दौरान प्रेमिका ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वहीं, प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि युवती की सोमवार को ही शादी थी, लेकिन अब डोली के बजाय परिजनों को उसकी अर्थी उठानी होगी।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर के लाेगाें ने अपनी जान पर खेलकर बचाई थी हथनी की जान, दिया था मानवता का संदेश