3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर: जागरुकता फैलाने के लिए सड़कों पर बनाई कोरोना की पेंटिंग, दिखा ऐसा नजारा

कोरोना संक्रमण से बचने के लिये लोगों को किया जा रहा जागरूक  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 18 Apr 2020, 12:49 PM IST

corona_3.jpg

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचने के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों ने स्याना की सड़कों पर कोरोना वायरस की पेंटिंग बनाकर जागरुक किया है। पेटिंग बनाकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की जा रही है।

स्याना के समाजसेवी रामबाबू अपने साथियों के साथ मिलकर सड़कों पर कोरोना वायरस की पेंटिंग बनाई। जिसके बाद लोगो से कोरोना को रोकने के लिए घर में रहने की अपील की है। ताकि कोरोना का खात्मा हो सके। अपनी जान जोखिम में डालकर घरों से सड़कों पर निकलने वाले लोगो को जागरूक किया गया। रामबाबू ने बताया कि लोगों को जागरुक करने के लिए सड़कों पर कोरोना जागरूकता पेंटिंग बनायी है।

बता दें कि बुलंदशहर लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जनपद में अभी तक 16 लोगों मे कोरोना वायरस पाया गया है। जिनमें 1 डॉक्टर की मौत हो चुकी है। 6 कोरोना पीड़ित तब्लीगी जमाती है, जबकि तीन जमातियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है।