scriptVIDEO: प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह बोले-कांग्रेस की नीयत नहीं थी साफ, पीओके के लिए कही यह बड़ी बात | minister yp singh talks about section 370 | Patrika News
बुलंदशहर

VIDEO: प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह बोले-कांग्रेस की नीयत नहीं थी साफ, पीओके के लिए कही यह बड़ी बात

खबर की खास बातें:—
1. जनपद पहुंचे प्रदेश मंत्री हुए मीडिया से हुए रूबरु 2. अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी मानने लगे पीओके को भारत का अभिन्न अंग

बुलंदशहरAug 12, 2019 / 01:04 pm

virendra sharma

bjp
बुलंदशहर. प्रदेश मंत्री व जनपद प्रभारी वाईपी सिंह ने धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों की नीयत ठीक नहीं थी। जिस वजह से कांग्रेस पार्टी ने कश्मीर से धारा-370 हटाने का कभी प्रयास नहीं किया। ये गंगानगर में भाजपा कार्यालय पर मीडिया से रूबरु हुए।
यह भी पढ़ेंः #UPDusKaDum Noida में इन Celebrities ने लिए हैं घर, जानिए कितनी है इनकी कीमत

उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा हैं। अंर्तराष्ट्रीय स्तर यह मानने लगे है कि यह भारत का अभिन्न अंग है। चीन पहले नही मानता था, लेकिन आज चीन अपने नक्शे में पीओके को भारत में दिखाया है। भारत के नक्शे में यह पहले से शामिल हैं। ग्रहमंत्री अमित शाह भी संसद में भी पीओके के मुद्दे पर अपना बयान दे चुके है। उन्होंने कहा जूनागढ़ और हैदराबाद व अन्य रियासत को सरदार पटेल ने भारत में विलय कराया, लेकिन नेहरू ने कश्मीर को ऐसे ही छोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः ईद पर भावुक हुए आजम खान, जनता के नाम लिखा ऐसा पत्र जिसे पढ़ आप भी हो जाएंगे जज्बाती

भाजपा के प्रदेश मंत्री व जनपद प्रभारी वाईपी सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटने से एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। इसका फायदा अभी तक पाकिस्तान उठा रहा था। अलगावाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के अलावा जम्मू कश्मीर को कुछ नहीं मिला। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद चरम तक पहुंचा था। वहां आए दिन आम नागरिक व जवानों की मौत आतंकी घटनाओं से होती है। इससे हटने से लोगों को फायदा होगा। विकास व रोजगार को भाजपा की तरफ से बढ़ावा दिया जाएगा। वहां से पलायन करने वालों को वापस लाने की भी कोशिश सरकार कर रही है। ताकि उन्हें दोबारा विस्थापित किया जाए। जम्मू—कश्मीर में रहने वाले लोग अभी तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा था।

Home / Bulandshahr / VIDEO: प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह बोले-कांग्रेस की नीयत नहीं थी साफ, पीओके के लिए कही यह बड़ी बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो