scriptVideo: अयोध्या फैसले से पहले UP Police ने 10 हजार लोगों को किया एक्टिव, जानिए क्यों | police created whatsapp groups | Patrika News
बुलंदशहर

Video: अयोध्या फैसले से पहले UP Police ने 10 हजार लोगों को किया एक्टिव, जानिए क्यों

Highlights:
-सोशल मीडिया पर 10,000 से ज्यादा लोगों को एक्टिव किया जा रहा है
-हर थाने में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सामाजिक लोगों को जोड़ा जाएगा
-जिससे क्षेत्र में होने वाली घटना की जानकारी तुरंत सोशल मीडिया पर पुलिस मिल सके

बुलंदशहरNov 07, 2019 / 05:00 pm

Rahul Chauhan

Police

पुलिस

बुलंदशहर। अयोध्या फैसले आने को लेकर बुलंदशहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर 10,000 से ज्यादा लोगों को एक्टिव किया जा रहा है। हर थाने में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सामाजिक लोगों को जोड़ा जाएगा। जिससे कि क्षेत्र के किसी भी कोने में होने वाली घटना की जानकारी तुरंत सोशल मीडिया पर पुलिस मिल सके।
यह भी पढ़ें

70 लाख के घोटाले की आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, देखें वीडियो

दरअसल, माना जा रहा है कि जल्द ही अयोध्या पर फैसला आ सकता है। इसके चलते पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पुलिस ने गांव-गांव में सामाजिक आदमियों को अपने साथ जोड़कर दो-दो सौ लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। ये ग्रुप सभी थाना प्रभारी द्वारा ऑपरेट किया जाएगा। जिस पर पुलिस की विशेष निगाह बनी रहेगी। गांव देहात में किसी भी तरह की घटना-दुर्घटना ना हो, इसकी सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप में भी भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें

अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था युवक, एक दिन चाचा को लगा पता और फिर दिखा खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार का कहना है कि अयोध्या फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है। किसी भी गांव या सिटी में घटना ना हो, उसको लेकर सोशल मीडिया द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें गांव के लोगों को जोड़ा गया है। जिसपर क्षेत्रों की पल-पल की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में पुलिस को दी जाएगी।

Home / Bulandshahr / Video: अयोध्या फैसले से पहले UP Police ने 10 हजार लोगों को किया एक्टिव, जानिए क्यों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो