यह भी पढ़ें
Noida: नर्स पहुंचीं घर तो बजने लगे शंख और बरसने लगे फूल
सुबह हुआ है हादसा हादसा बुलंदशहर के दिल्ली—बदायूं हाईवे के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच में प्रवासी मज़दूरों से भरी मैक्स पिकअप वैन बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत होगई जबकि डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों मज़दूरों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मजदूर गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जा रहे थे। यह भी पढ़ें