इस बीच गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर बेहोश पड़ी घायल महिला को देखा तो तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने फौरन पुलिस की गाड़ी से घायल महिला को एमएमजी जिला अस्पताल पहुंचाया। अब महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इसको लेकर घायल महिला के पति ने एसएसपी का धन्यवाद दिया। एसएसपी ने इसे अपना फर्ज बताया है। वहीं, गुरुवार को जब यह खबर जनपद के लोगों को पता चली तो एसएसपी की जमकर तारीफ की गई।