मेरठ. 25 मई से जहां नौतपा शुरू हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने जून में प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान जिला लू की चपेट में रहेगा और सुबह, दोपहर, शाम व रात को भी गर्म हवाएं मेरठ वालों को परेशान करेंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आने वाले माह में मेरठ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इससे साफ है कि मेरठ वासियों को प्रचंड गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। अगले तीन दिन यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को गर्मी से किसी भी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।