scriptअनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत पति गम्भीर घायल | aniyantrit kaar kee takkar se baik savaar patnee kee maut pati gambhee | Patrika News
बूंदी

अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत पति गम्भीर घायल

एनएच 52 पर देवाखेड़ा के समीप अनियंत्रित कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी।

बूंदीMay 24, 2019 / 09:44 pm

पंकज जोशी

aniyantrit kaar kee takkar se baik savaar patnee kee maut pati gambhee

अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत पति गम्भीर घायल

अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत पति गम्भीर घायल

पेचकीबावड़ी. एनएच 52 पर देवाखेड़ा के समीप अनियंत्रित कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मारवाड़ा का झोपड़ा निवासी कविराज मेघवंशी (30) एवं उसकी पत्नी निरमा (25) बाइक पर देवली से गांव आ रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में कार गडï्ढ़े में गिर गई। दोनों घायलों को जीवीके एम्बुलेंस से देवली चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। रास्ते में पत्नी निरमा की मौत हो गई। वहीं गम्भीर घायल पति कविराज को कोटा रैफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार में सवार महिला व पुरुष मौके से फरार हो गए। हेड कान्स्टेबल देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि कार को जब्त कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो