scriptभीषण गर्मी में गहराया पानी का संकट, जलापूर्ति का नहीं कोई समय निर्धारित | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Deep in scorching heat,Water crisis,N | Patrika News
बूंदी

भीषण गर्मी में गहराया पानी का संकट, जलापूर्ति का नहीं कोई समय निर्धारित

भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराने लग गया। बूंदी शहर से लेकर गांवों तक पानी का संकट खड़ा हो गया।

बूंदीMay 26, 2020 / 08:24 pm

पंकज जोशी

भीषण गर्मी में गहराया पानी का संकट, जलापूर्ति का नहीं कोई समय निर्धारित

भीषण गर्मी में गहराया पानी का संकट, जलापूर्ति का नहीं कोई समय निर्धारित

भीषण गर्मी में गहराया पानी का संकट, जलापूर्ति का नहीं कोई समय निर्धारित
बूंदी. भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराने लग गया। बूंदी शहर से लेकर गांवों तक पानी का संकट खड़ा हो गया। लॉकडाउन के बावजूद महिलाओं को पानी के लिए घरों से बाहर पानी के स्रोतों पर घंटों खड़े रहना मजबूरी बन गया। सुबह हो या रात पानी के लिए हर किसी की मुश्किल बढ़ गई। अब तो आलम यह हो गया कि बूंदी शहर की कई क्षेत्रों में पीने का पानी नहीं आ रहा। पाइप में दबाव कम हो गया।
रात 10 बजे कुएं पर लगी लाइन : गर्मी में आमजन की पहली आवश्यकता है पानी। उसी पानी के लिए लोगों की नींद ***** हो रही है। समय निर्धारित नहीं होने से हर वक्त पानी की समस्या सताने लगी है। जबकि अभी तो गर्मी शुरू हुई है। ऐसे में पानी की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। शहर के चैनरायजी कटले में बीते तीन-चार दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को देर रात तक कुएं पर पानी भरना पड़ रहा है। यहां के बाशिंदों ने बताया कि नलों में पानी मात्र बीस मिनट आ रहा है। साथ ही अब जलापूर्ति का समय भी निर्धारित नहीं रहा। ऐसे में कुएं से पानी जुटाने की परेशानी खड़ी हो गई। इस मामले में अब जिम्मेदार सुनवाई भी नहीं कर रहे। माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि तीन दिवस में पानी की व्यवस्था नहीं सुधारी तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो