scriptजमी पर उतरा कोहरा, सर्दी में अलाव बने सहारा | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Fog, Weather, Winter, Bonfire, Osan, | Patrika News
बूंदी

जमी पर उतरा कोहरा, सर्दी में अलाव बने सहारा

जिले में सोमवार को सर्द हवाओं का जोर रहा। सुबह के समय कोहरा छाया, लेकिन धूप खिलने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।

बूंदीJan 20, 2020 / 12:36 pm

Narendra Agarwal

जमी पर उतरा कोहरा, सर्दी में अलाव बने सहारा

जमी पर उतरा कोहरा, सर्दी में अलाव बने सहारा

बूंदी. जिले में सोमवार को सर्द हवाओं का जोर रहा। सुबह के समय कोहरा छाया, लेकिन धूप खिलने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।
नोताडा. कस्बे मे सोमवार को अलसुबह साढे आठ बजे तक कोहरा छाया रहा जिससे कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। आसमान से कोहरे के साथ ओंस कि बूंदे गिरती रही। जिससे पेड़ों के पतो पर बूंदे मोती जेसी नजर आ रही थी। ग्रामीणो ने बताया कि कोहरा गेंहू कि फसल के लिए फायदा मन्द रहेगा लेकिन धनिया व चने कि फसल मे नुकसान की सम्भावना बढ़ गई। वही कोहरे के का गलन बढी है। जिससे ठिठुरन बनी रही। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आऐ। वाहनो को भी हेडलाइट जलाकर निकलना पडा
जजावर।कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में अलसुबह से ही कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। कोहरा दिन निकलने के साथ ही बढ़ रहा है।30 मीटर की दूरी के बाद ही वाहन चालक को कोहरे की वजह से नजर नहीं आ रहा है।कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।वाहन चालक लाइट जलाकर चलते नजर आए। ग्रामीण अलाव का सहारा लेकर कड़ाके की सर्दी में तपते रहे। किसानों ने फसलों में पाला पडऩे की आशंका जताई।

Home / Bundi / जमी पर उतरा कोहरा, सर्दी में अलाव बने सहारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो