scriptलॉकडाउन में सेवा देने वालों का किया सम्मान, बढ़ाया हौंसला | Bundi News, Bundi Rajasthan News,In lockdown,Service providers,Done re | Patrika News
बूंदी

लॉकडाउन में सेवा देने वालों का किया सम्मान, बढ़ाया हौंसला

दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा संगठन ने शहर की सडक़ों पर सेवा दे रहे लोगों का सम्मान किया और हौसला बढ़ाया।

बूंदीApr 06, 2020 / 10:56 pm

पंकज जोशी

लॉकडाउन में सेवा देने वालों का किया सम्मान, बढ़ाया हौंसला

लॉकडाउन में सेवा देने वालों का किया सम्मान, बढ़ाया हौंसला

लॉकडाउन में सेवा देने वालों का किया सम्मान, बढ़ाया हौंसला
बूंदी.
दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा संगठन ने शहर की सडक़ों पर सेवा दे रहे लोगों का सम्मान किया और हौसला बढ़ाया। इस दौरान महोत्सव संयोजक सुरेंद्र छाबड़ा, युवा संगठन अध्यक्ष लोकेश जैन गोधा, प्रमोद गंगवाल, रवि गंगवाल, प्रमोद कासलीवाल, प्रभात जैन मौजूद थे।
लाखेरी. लॉकडाउन के बीच विषम परिस्थितियों में काम कर रहे पुलिसकर्मियों व स्वच्छता सेवकों का सोमवार को जैन समाज ने सम्मान किया।यह सम्मान जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में किया।सभी की हौसला अफजाई की गई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष जम्बू जैन, जितेन्द्र बटवाल, ज्ञानचंद शाह, राजेन्द्र शाह, नरेन्द्र बटवाल, रोमिल जैन, लक्की जैन, आयुष जैन मौजूद थे।
सुवासा. कस्बे में सरपंच प्रियंका गोस्वामी व नवदीप पुरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम व पुलिस कर्मियों का सम्मान किया।सभी का हौसला बढ़ाया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश जैन सहित कई जने मौजूद थे।
नोताडा. कस्बे में सोमवार को चिकित्सक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान सरपंच रामदेव पहाडिया, उप सरपंच कन्हैयालाल गोचर, रामसिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। यहां चिकित्सक डॉ. ललित मीणा, मुकेश शर्मा, एएनएम वंदना कुमारी, रेहाना को श्रीफल भेंट किया।

Home / Bundi / लॉकडाउन में सेवा देने वालों का किया सम्मान, बढ़ाया हौंसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो