scriptजैतसागर झील का हर हाल में हो संरक्षण, खो रही मूल स्वरूप | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Jaitsagar, Conservation, Original Fo | Patrika News
बूंदी

जैतसागर झील का हर हाल में हो संरक्षण, खो रही मूल स्वरूप

बूंदी की जैतसागर झील के संरक्षण के लिए रविवार को शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हुए। जैतसागर झील किनारे माधो की पेड़ी पर बैठक की। जिसमें जैतसागर बचाओ अभियान समिति का गठन किया गया।

बूंदीSep 28, 2020 / 11:46 am

Narendra Agarwal

जैतसागर झील का हर हाल में हो संरक्षण, खो रही मूल स्वरूप

जैतसागर झील का हर हाल में हो संरक्षण, खो रही मूल स्वरूप

बूंदी. बूंदी की जैतसागर झील के संरक्षण के लिए रविवार को शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हुए। जैतसागर झील किनारे माधो की पेड़ी पर बैठक की। जिसमें जैतसागर बचाओ अभियान समिति का गठन किया गया।
समिति का संयोजक अशोक जैन और प्रवक्ता नितेश शर्मा को चुना गया। इस अभियान को जन जागरण अभियान बनाकर प्रथम जैतसागर तालाब की सफाई अभियान शुरू करने का निर्णय किया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि झील का हर हाल में संरक्षण होना चाहिए। प्रशासनिक अनदेखी के कारण जैतसागर ने अपना मूल स्वरूप खो दिया। इसे दलदल का रूप लेने से बचाने के लिए समिति जनजागरण करेंगी। शहर के लोगों से मिलेंगे। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस ऐतिहासिक झील को बचाया जाएगा। इस दौरान बैठक में संजय लाठी, मनीष मेवाड़ा, सत्यनारायण गर्ग, प्रेम प्रकाश जांगिड़, अनुराग गौतम, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, रईस मोहम्मद, फारुक मिर्जा, मोहम्मद अनीस, महावीर सैनी, इरशाद हसनोत, मुकेश गुर्जर, नाथूलाल सोनी, संजय खान, हवेश खान, मो. आरिफ नागोरी, रवि प्रकाश, त्रिलोक शर्मा, मोहन लखेड़ा, महेश बृजवासी, सुनील गौतम आदि मौजूद थे। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वदमन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Home / Bundi / जैतसागर झील का हर हाल में हो संरक्षण, खो रही मूल स्वरूप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो