scriptआर पार की लड़ाई को तैयार मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी…विशाल रैली निकाली,किया प्रदर्शन | employees protest rally against pending demands | Patrika News
बूंदी

आर पार की लड़ाई को तैयार मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी…विशाल रैली निकाली,किया प्रदर्शन

लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निकाली रैली

बूंदीSep 06, 2018 / 05:37 pm

Suraksha Rajora

employees protest rally against pending demands

आर पार की लड़ाई को तैयार मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी…विशाल रैली निकाली,किया प्रदर्शन

बूंदी. प्रदेशव्यापी आह्वान पर लामबंद मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दूसरे दिन भी विरोध जताते हुए विशाल रैली निकाली। जिलाध्यक्ष शिवराज पुरी की अगुवाई में विभिन्न मार्गो से होती हुई रैली में कर्मचारी सरकार विरोधी नारे लगाते शामिल हुए।
यह भी पढ़ें

बागियों ने लालफीते पर लगाया अपनी मांगों का ताला, कार्य बहिष्कार कर कार्य ठप किया मंत्रलायिक कर्मचारियों ने…

रैली में जिला मुख्यालय के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। रैली में सभी विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

यह भी पढ़ें

न्यायधीश बने शनि अब मुस्कुराएंगे, सुखद संयोगो की करेंगे बारिश…बृहस्पति और शुक्र की युति लाएंगे सकारात्मकता


रैली से पहले सभी कर्मचारी कलेक्टे्रट स्थित गांधी उद्यान में एकत्रित हुए। यहां कर्मचारियों ने आमसभा की। आमसभा को रामस्वरुप राठौर, महेश मेहता, ऋतुराज दाधीच, राकेश शर्मा, चंदन पंचोली शिवराज सैनी, चेतन नामा, अश्विनी दाधीच, देवीसिंह शक्तावत, शंकरलाल सैनी, तेजकुमार, कमलेश जैन सहित अनेक विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सम्बोधित करते हुए सरकार के विरुद्ध भारी आका्रेश जताया।
यह भी पढ़ें

जन्माष्टमी2018: कान्हा के पालने में सोने से लेकर चांदी की चमक …कॉस्ट्यूम से लेकर डेकोरशन की डिमांड

अपनी मांगों पर राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष हुए लिखित समझोते की क्रियान्विति नहीं किये जाने की स्थिति में आर-पार की लडाई लडने की बात कही। वहीं उपखण्ड मुख्यालयों पर भी कर्मचारियों ने रैलियों का आयोजन किया ।
आज भी करेंगे कार्य बहिष्कार, निकालेंगे रैली


जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर को भी मंत्रालयिक कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों कोटा रोड, इन्द्रा मार्केट होते हुए जिला कलेक्ट्रेट स्थित नॉलेज पार्क पहुॅंचेगी।
मंत्रालयिक कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर शुकरवार को भी सडको पर उतरेंगे । मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार को दो टूक में कहा की जल्द ही कर्मचारियों की माँग पर कार्यवाही नहीं हुई तो ागगामी चुनाव में मुँह की खानी होगी

Home / Bundi / आर पार की लड़ाई को तैयार मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी…विशाल रैली निकाली,किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो