5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नये साल पर निषेधाज्ञा की पग बाधा में बंधी छोटी काशी…आखिर क्यो? पढि़ए ये खबर…

नये साल के जश्न पर छोटीकाशी 144 धारा की जंजीरों में जकड़ती नजर आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 29 Dec 2017, 9:25 PM IST

Enhanced surveillance on Tiger Hill-dhara 144 in bundi

dhara 144

बूंदी. नये साल के जश्न पर छोटीकाशी 144 धारा की जंजीरों में जकड़ती नजर आ रही है। बूंदी की जैतसागर झील किनारे टाइगर हिल पर स्थित मानधाता बालाजी के पूजन को लेकर शुक्रवार को भी गतिरोध बरकरार रहा। विश्व हिंदू परिषद ने पूजन कार्यक्रम स्थगित कर दिया, लेकिन हिंदू महासभा बालाजी का पूजन 1 जनवरी को ही करने पर अडिग़ रही।

Read More: हथियारों से लैस प्रशिक्षित जवान रखेंगे निगाह

इसे लेकर शहर में कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन शुरू कर दिए। इधर, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टे्रट ने जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी।
हिंदू महासभा की ओर से जारी विज्ञप्ति में लाखन सिंह नायक, सुनील हाड़ौती ने बताया कि सभी दोपहर एक बजे मालनमासी बालाजी मंदिर परिसर में एकत्र होंगे। यहीं से पूजन के लिए रवाना होंगे। विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रशासन बालाजी का पूजन करने से नहीं रोक सकता।

Read More: कानून को कतर रहा चाइनीज मांझा, आदेश ताक पर

पूजन का कार्यक्रम एक माह पहले ही तय कर लिया गया था। इसके लिए जिलेभर में पीले चावल बांटे गए हैं। इधर, प्रशासनिक अधिकारी दिनभर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे। बीच का रास्ता नहीं मिला। फिलहाल टाइगर हिल पर पुलिस जाब्ता बढ़ा दिया गया। हथियारबंद पुलिस जवान तैनात कर दिए गए।


धारा 144 लागू


जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टे्रट शिवांगी स्वर्णकार ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक शांति एवं लोक सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिले में शुक्रवार रात 8 बजे से अग्रिम आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दी।

उक्त आदेश के अनुसार बूूंदी शहर में टाइगर हिल स्थित मानदाता छतरी पर स्थित कथित हनुमानजी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना को लेकर कुछ संगठनों के आह्वान के मद्देनजर तथा सोशल मीडिया पर इस संबंध में अनेक प्रकार की टिप्पणियां व अफवाह फैलाई जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित किया जा रहा है। सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाडऩे के प्रयास दृष्टिगत रखते हुए निषेधाज्ञा लागू की है।


सभा, जुलूस रोके


बूंदी जिले में किसी भी स्थान पर किसी भी प्रकार की कोई सभा, धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि नहीं होंगे। जो चाहे किसी भी सामाजिक, राजनीतिक या अन्य किसी भी कारण से हो, सभी प्रतिबंधित रहेगा।


महिलाओं को खदेड़ा


मानधाता बालाजी की छतरी पर जाने के लिए शुक्रवार दोपहर को यहां जैतसागर रोड पर दो दर्जन महिलाएं पहुंची, जिन्हें बाद में पुलिस अधिकारियों ने खदेड़ा। वे छतरी पर जाने के लिए अड़ रही थी। महिलाओं का कहना था कि वे छतरी पर आरती करेंगी। सूचना पर पुलिस उपअधीक्षक समदर सिंह, कोतवाली प्रभारी रामनाथ, सदर थानाधिकारी अभिषेक पारीक पहुंचे और महिलाओं को सडक़ पर खदेड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबल भी मौजूद थी।