scriptकिसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी सरकार, मिलेगा अनुदान | Govt to encourage farmers to adopt organic farming | Patrika News
बूंदी

किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी सरकार, मिलेगा अनुदान

रसायनिक दवाओं के हानिकारक प्रभाव से निजात दिलाने के लिए सरकार अब किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

बूंदीAug 19, 2018 / 12:51 pm

Nagesh Sharma

Govt to encourage farmers to adopt organic farming

किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी सरकार, मिलेगा अनुदान

बूंदी. रसायनिक दवाओं के हानिकारक प्रभाव से निजात दिलाने के लिए सरकार अब किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए किसान को अनुदान भी दिया जाएगा। ये होगा भारत सरकार की परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत। सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में लक्ष्य आवंटित कर दिए है। इसके तहत बूंदी जिले में 50 कलस्टर्स (गांव) का चयन किया गया है।
रसायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्प्रभावों को देखते हुए कृषि विभाग जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए किसान का पंजीकरण किया जाएगा। 50 कलस्टर में शामिल किसानों को प्रशिक्षण मिलेगा। एक कलस्टर में 10 से 50 किसान हो सकेंगे। किसान के पास ढाई बीघा भूमि होने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।

तीन वर्ष तक मिलेगा लाभ
वृहद् क्षेत्र या आस-पास के गांवों के किसानों को सम्मिलित कर कलस्टर्स का निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत किसान का चयन तीन वर्ष तक के लिए किया जाएगा। चयनित किसानों को खेत के चारों ओर डोली/बाड़/बफर क्षेत्र निर्माण करना होगा। वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 में चयनित कृषकों के खसरों को इनमें शामिल नहीं किया जाएगा।

ऐसे किया चयन
सहायक कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार माथुर ने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना के अन्तर्गत प्रदेश को 5 हजार कलस्टर्स का आवंटन किया गया है। बूंदी जिले में 50 कलस्टर्स का चयन किया है। इसमें हिंडोली व नैनवां पचायत समिति (असिंचित क्षेत्र) से 45 एवं बूंदी पंचायत समिति (सीएडी) से 5 कलस्टर्स हैं। चयनित किसानों की हर संभव मदद विभाग द्वारा की जाएगी।

यह मिलेगा प्रशिक्षण
50 कलस्टर्स में चयनित होने वाले 2 हजार 500 किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इन किसानों को जैविक विधि से खेती करने, जैविक वर्मिंग कंपोस्ट इकाई (केंचुआ का खाद) के बारे में बताया जाएगा। वहीं जैविक काड़ा बनाने, जैव उर्वरक, जैव कीटनाशी विषय एवं जैविक खेती की आधारभूत जानकारी दी जाएगी।
कृषि विस्तार बूंदी के उप निदेशक रामनिवास पालीवाल का कहना है कि भारत सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पीकेवीवाई योजना शुरू की है। जिसके अन्तर्गत रसायनिक उर्वरकों व दवाइयों के दुष्परिणामों से बचाया जा सकेगा। जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 50 कलस्टर्स का चयन किया गया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो