scriptमातम में बदली ईद की खुशियां, दो युवकों की सुक्ता डेम में डूबने से मौत | Eid happy with the change in weeds, death of two youths drowning in Dh | Patrika News
बुरहानपुर

मातम में बदली ईद की खुशियां, दो युवकों की सुक्ता डेम में डूबने से मौत

– सुक्ता डेम पर पिकनिक मनाने गए थे, ७ से ८ दोस्त

बुरहानपुरJun 14, 2018 / 10:08 pm

ranjeet pardeshi

Eid happy with the change in weeds, death of two youths drowning in Dham

Eid happy with the change in weeds, death of two youths drowning in Dham

-दो पहिया वाहनों से गए थे बोहरा समाज के युवा
बुरहानपुर/धूलकोट. खंडवा से लगे सुक्ता डेम पर ईद के मौके पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए बुरहानपुर के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की घंटों की मशक्कत के बाद कुछ ही दूरी पर इनके शव रात करीब ८ बजे तक निकाला गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चल रही ईद की खुशी मातम में बदल गई।पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। तत्काल युवकों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार बुरहानपुर के बुधवारा क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने सुक्ता डेम पर गए थे। दोपहर करीब १ बजे के आसपास से सभी सुक्ता डेम में नहाने गए थे। शाम करीब ५ बजे पानी का लेवल जांचते-जांचते एक २५ वर्षीय युवक अब्बास घीवाला गहरे पानी में जा पहुंचा। उसको डूबता देख उसका दोस्त हुसैन मोशा उसे बचाने गया और वह भी डूब गया। यह देखते ही वहां बाकी साथियों ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया। इसके बाद तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इस मामले की जानकारी लगते ही धूलकोट चौकी से भी पुलिसकर्मी रवाना हुए लेकिन सीमा क्षेत्र पंधाना का होने के कारण पुलिस वापस लौट आए। इसके बाद पंधाना पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को युवकों को खोजने में जुटाया। दोनों मृतक दाउदपुरा के रहने वाले हैं।
मातम में बदली खुशियां
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में ईद की खुशियां अचानक मातम में बदल गई और परिजनों ने रोना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार अब्बास के पिता जिया करीम की बुरहानपुर में शिव कुमार चौराहे पर साइकिल दुकान है। जबकि हुसैन के पिता अली की इलेक्ट्रिक की दुकान बड़ी मंडी में है। हुसैन इंजीनियर और अब्बास दोनों मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार में हुसैन की एक बहन और अब्बास का एक भाई छोटा है। परिजनों का कहना है कि युवक दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने घर बता कर गए थे।
३ घंटे की मशक्कत के बाद मिले शव
शाम करीब ५.३० बजे से जांच में जुटी टीम को करीब ३ घंटे की मशक्कत के बाद कुछ दूरी पर रात करीब ८.३० बजे दोनों के शव मिले है। इस दौरान मौके पर बड़ी संया में समाजजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सर्चिंग के दौरान मौके पर परिजनों को बिलखते देखा गया और जैसे ही शव मिलने के संकेत गोताखोरों ने दिए तो घटनास्थल पर कोहराम मच गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो