scriptमहाराष्ट्र पुलिस ने नकली आरटीओ ऑफिसर को पकड़ा | Maharashtra police officer grabbed fake RTO in Burhanpur | Patrika News
बुरहानपुर

महाराष्ट्र पुलिस ने नकली आरटीओ ऑफिसर को पकड़ा

नकली आरटीओ बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बुरहानपुरJul 14, 2015 / 11:15 pm

ऑनलाइन इंदौर

Fraud arrested

Fraud arrested

शाहपुर। नकली आरटीओ बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी एक दिन पहले इच्छापुर से पकड़े गए थे, इनसे सख्ती से पूछताछकरने के बाद मुख्य सरगना को मंगलवार सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया गया।

माहाराष्ट्र के मुक्ताइ नगर से पुलिस मंगलवार सुबह 10 बजे ग्राम इच्छापुर पहुंची। जहां गांव के सैयद अहमद बागवान को उसके घर से गिरफ्तार किया। शाहपुर पुलिस को साथ लेकर ट्रक चालक से वसूल गए रुपए तलाशे। लेकिन कुछहाथ नहीं लगा।

सोमवार सुबह 4 बजे की थी लूट

मुक्ताइनगर थाना से आए एएसआई सतिश इंगले ने कहा कि सोमवार सुबह 4 बजे यूपी के ट्रक चालक सुल्तान सिंग निवासी लालगड़ को कर्खी अंतुर्लीरोडपर रोककर लूट की थी। सैयद अहमद बागवान के साथ शेख अयाज और गजानंद माली भी थे। चालक के पास से 26 हजार रुपए नकली छीने थे। चालक ने मुक्ताइनगर थाने जाकर इसकी शिकायत दर्जकराईथी।

शाम तक पकड़े गए थे दो आरोपी

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह बजे चालक की शिकायत मिलने के बाद इच्छापुर गांव में आरोपियों की तलाश के लिए पहुंच गए थे।यहां जांच करने पर पता चला की लूटमें शेख अयाज और गजानंद माली भी थे। जिनकी गिरफ्तारी कर मुक्ताइ नगर थाने ले गए।यहां दोनों से पूछताछकरने के बाद सैयद अहमद को गिरफ्तार किया गया।

निगरानी बदमाश है सैयद अहमद

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि सैयद अहमद बागवान निगरानी बदमाश है।पहले भी वह नकली आरटीओ ऑफिसर बनकर वसूली करते गिरफ्तार किया जा चुका था।ट्रक चालक की शिकायत मिलने के बाद पूरा शकर इसी पर जा रहा था।इसलिए पुलिस इच्छापुर में पहुंची।जहां अन्य दो आरोपी भी पकड़े गए।

इसलिए करते हैं यहां अवैध वसूली

इच्छापुर बैरियर से बचने के लिए ट्रक चालक इसके पहले अंतुर्ली फाटे से प्रवेश कर जाते हैं। यहां से कर्खीहोते हुए रोडअंतुर्ली के पास निकल जाता है। तीनों आरोपी कर्खी के पास खड़े रहकर रातभर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते थे। घटना स्थल इच्छापुर से पांच किमी दूर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो