scriptनवंबर का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए होगा खास, मिलेगी बड़ी खुशखबरी | november rashifal first saterday would very lucky | Patrika News
बुरहानपुर

नवंबर का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए होगा खास, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

नवंबर का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए होगा खास, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

बुरहानपुरNov 01, 2018 / 02:10 pm

Faiz

shani kripa

नवंबर का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए होगा खास, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

बुरहानपुरः संसार का लगभग हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवनभर अपार धन की प्राप्ति हो। हालांकि, आज को इस दौर में देखा जाए तो हर व्यक्ति धन कमाने के लिए दिन रात मेहनत करने में जुटी हुआ है, धन कमाने का उद्देश्य यह है कि, वह अपनी इच्छाओं को तो कम से कम पूरा कर ही ले। साथ ही, एक आरामदायक जीवन व्यतीत कर सके। लेकिन यह सुख सुविधाएं और चीजों का लाभ हर व्यक्ति को जीवन में मिल पाना संभव नहीं है। आमतौर पर लोग ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की होड़ में दिन रात दोड़भाग में लगे रहने के बावजूद अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाते, इसके पीछे भी एक कारण है।

कारण इंसान का भाग्य है। क्योंकि, मेहनत करने के साथ-साथ व्यक्ति का भाग्य भी प्रबल होना ज़रूरी है। अगर भाग्य साथ दे तो आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिल जाती है। इसी को लेकर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने ज्योतिष शास्त्र का हवाला देते हुए बताया कि, नवंबर महीने के शुरुआती दिनो में कुछ राशियों के लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है, क्योंकि नवंबर महीने में जो शनिवार पड़ रहा है, उससे पांच राशियों के संयोग बन रहे हैं। यानी शनिदेव इन राशियों पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं, जिससे इन राशियों के व्यक्तियों के जीवन से धन की समस्याओं से निजात मिलेगी। तो आइये जानते हैं पंडित व्यास द्वारा बताई गई उन पांच भाग्यशाली राशियों के बारे में।

-मेष राशि

नवंबर के पहले शनिवार के गुज़रने के बाद मेष राशि के जातकों की चांदी होने का समय शुरु हो रहा है। इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही खुशनुमा साबित होगा। आने वाले समय में आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी दोस्तों के साथ दोस्ती मजबूत होगी जो व्यक्ति प्रेम प्रसंग में है उनके बीच नजदीकियां बढ़ेंगे अचानक से आपको धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं |

-वृषभ राशि

नवंबर का महीना वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इन राशि के लोगों पर शनि देव की कृपा होगी, जिससे नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस चीज की इच्छा करेंगे वह चीज आपको आसानी से मिल जाएगी।।

-कर्क राशि

नवंबर कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए भी काफी शुभदायी है और इन्हें इस महीने शनि देव की अपार कृपा दृष्टि प्राप्त होने वाली है, जिससे इनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने सभी कार्य सकारात्मकता के साथ पूरे करेंगे। आपको व्यापार में खूब मुनाफा होगा। घर जमीन और गाड़ी खरीदने का प्रबल योग है।

-सिंह राशि

नवंबर का महीना सिंह राशि के लोगों के लिए बड़ा शुभ साबित होने जा रहा है। इस राशि वालों पर शनि देव की अपार कृपा दृष्टि प्राप्त होने वाली है जिसकी वजह से यह अपने बिजनेस में तेजी से सफलता प्राप्त करेंगे। जो व्यक्ति नौकरी पेशा हैं उनको अपने कार्य क्षेत्र से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो बेरोज़गार हैं और नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें पसंद का रोज़गार मिलने का प्रबल योग हैं।

-कुम्भ राशि

नवंबर का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए अपार खुशियां लेकर आया है। इस महीने इनपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि है, जिसकी वजह से इनके वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी और इनका रिश्ता और भी अधिक गहरा होगा। आप आने वाले समय में किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। जो व्यक्ति नौकरी पेशा हैं, उनके कार्य क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

Home / Burhanpur / नवंबर का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए होगा खास, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो