scriptआदेश के बाद भी नहीं खुल रही राशन दुकानें, उपभोक्ता हो रहे परेशान | Ration shops not opening even after order, consumers are getting worri | Patrika News

आदेश के बाद भी नहीं खुल रही राशन दुकानें, उपभोक्ता हो रहे परेशान

locationबुरहानपुरPublished: Apr 03, 2020 10:06:13 pm

Submitted by:

Amiruddin Ahmad

– चार घंटे दुकान खोलने के है आदेश

Ration shops not opening even after order, consumers are getting worri

Ration shops not opening even after order, consumers are getting worri

बुरहानपुर. लॉकडाउन के दौरान शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानें खोलने के आदेश होने के बाद भी राशन दुकानें के ताले नहीं खुल रहे है। शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता राशन के लिए परेशान हो रहे है। प्रशासन की ओर से 4 घंटे राशन दुकान खोलने के आदेश जारी होने के बाद भी इसका पालन नहीं किया जा रहा हैं।
शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई उपभोक्ताओं को अब भी राशन का वितरण नहीं हो पाया है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पहले खाद्य एवं आपूर्ति निगम ने पीडीएस मशीनों पर उपभोक्ताओं के अंगूठे न लगाते हुए दुकान संचालक के अंगूठे से ही राशन वितरण के आदेश जारी किए। कोरोना का संक्रमण बढऩे के बाद लॉकडाउन घोषित होते ही राशन दुकानों पर भी ताले लग गए। अब भी कई ग्रामीण उपभोक्ताओं को तीन माह का राशन वितरण नहीं हो पाया है। प्रशासन की ओर से किराना और सब्जी पर प्रतिबंध लगाने के बाद राशन दुकानें 4 घंटे खोलने के आदेश जारी किए। इसके बाद भी राशन की दुकान नहीं खुल रहे है।
– शहरी क्षेत्रमें शत प्रतिशत राशन का वितरण हो गया है, ग्रामीण क्षेत्र में वितरण चल रहा है। जिन उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिला है उन्हे राशन दिया जा रहा हैं।
अर्चना नागपुरे, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बुरहानपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो