script24 घंटे में मिले डेंगू के दो पॉजिटिव,14 संभावित फिर भी एलाइजा जांच में लग रहे 5 घंटे | Two positives of dengue found in 24 hours, 14 possible yet ELISA test | Patrika News
बुरहानपुर

24 घंटे में मिले डेंगू के दो पॉजिटिव,14 संभावित फिर भी एलाइजा जांच में लग रहे 5 घंटे

– एक पुलिस कर्मी की पत्नी भी डेंगू संभावित- बाड़ा जैनाबाद में मिला लार्वा

बुरहानपुरSep 26, 2021 / 11:53 pm

Amiruddin Ahmad

Two positives of dengue found in 24 hours, 14 possible yet ELISA test is taking 5 hours

Two positives of dengue found in 24 hours, 14 possible yet ELISA test is taking 5 hours

बुरहानपुर. जिले में 24 घंटे के अंदर डेंगू के दो पॉजिटिव और 14 संभावित मरीज सामने आए है। शिकारपुरा में 12 साल का बालक, नेपानगर में एक महिला की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को भी एलाइजा जांच रिपोर्ट के लिए 5 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है, डेंगू पॉजिटिव मरीजों को पेरासिटामोल और एंटीबायोटिक दवाइ लेकर जनरल वार्ड में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में वायरल फीवर और डेंगू, मलेरिया का संक्रमण बढऩे के बाद व्यवस्थाओं में भी कोईसुधार नहीं देखने को मिला।डेंगू पॉजिटिव और संभावित मरीजों को भी जनरल वार्ड में ही भर्ती कर रहे है। डेंगू की जांच सैंपल भेजने के बाद भी अस्पताल लैब से एलाइजा रिपोर्ट मिलने के लिए 5 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है, रिपोर्ट मिलने तक परिजन भी परेशान हो रहे है। मेडिकल वार्ड फुल होने के बाद जहां पर पहले कोरोना संभाविम मरीज भर्ती होते थे उसी वार्ड में अब जनरल मरीजों को भर्ती कर दवाइयों और मेडिकल चेकअप कर इलाज किया जा रहा है।मरीजों का आंकड़ा बढऩे के बादभी अलग वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई।
यहां मिले पॉजिटिव और संभावित मरीज
नोडल अधिकारी डॉक्टर गौरव थवानी ने बताया कि शिकारपुरा क्षेत्रमें 12 साल का बालक और नेपानगर वार्ड क्रमांक 10 शिवाजी वार्ड में एक महिला की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है।जबकि रेणुका पुलिस लाइन में एक पुलिस जवान की पत्नी सहित 14 डेंगू संभावित मरीज मिले है। नेपानगर औरशिकारपुरा क्षेत्र में एलाइजा पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम द्वारा सर्वे और फॉगिंग शुरू कर दी गई। सोराला और बाड़ा जैनाबाद क्षेत्र में भी डेंगू का लार्वा मिलने पर नष्ट किया गया है।

Home / Burhanpur / 24 घंटे में मिले डेंगू के दो पॉजिटिव,14 संभावित फिर भी एलाइजा जांच में लग रहे 5 घंटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो