scriptजिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर उमा वर्मा का निधन | Uma Verma, a doctor posted in the district hospital, died | Patrika News
बुरहानपुर

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर उमा वर्मा का निधन

– हार्ट अटैक का पड़ा दौरा

बुरहानपुरSep 06, 2020 / 11:27 am

Amiruddin Ahmad

 Uma Verma, a doctor posted in the district hospital, died

Uma Verma, a doctor posted in the district hospital, died

बुरहानपुर. जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमा वर्मा का निधन हो गया। रविवार सुबह निंद से उठने के बाद दिल का दौरा पडऩे से परिजन उन्हे शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। डॉक्टर उमा वर्मा के निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी निजी अस्पताल और निवास स्थान पर पहुंचे।
सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान ने डॉक्टर उमा वर्मा का निधन होने की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग 30 सालों से जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही थी। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर रहते कई सफल ऑपरेशन किए। रविवार सुबह निंद से उठने के बाद दिल का दौरा पडऩे से परिजन उन्हे मोहम्मदपुरा स्थित शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उन्होने अंतिम सांस ली। डॉक्टर वर्मा के निधन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी अस्पताल और निवास स्थान पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर डॉक्टर उमा वर्मा के निधन की खबर मिलने के बाद लोग भी दंग रह गए।

Home / Burhanpur / जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर उमा वर्मा का निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो