scriptBhagwan Vitthal की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है ये क्षेत्र, होती है ये विशेष आरती | Vitthal Bhagwan Arti News Burhanpur | Patrika News
बुरहानपुर

Bhagwan Vitthal की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है ये क्षेत्र, होती है ये विशेष आरती

प्रसिद्ध है ये क्षेत्र

बुरहानपुरNov 15, 2019 / 11:34 am

deepak deewan

Vitthal Bhagwan Arti News Burhanpur

Vitthal Bhagwan Arti News Burhanpur

बुरहानपुर. विठ्ठल भगवान की भक्ति के लिए क्षेत्र प्रसिद्ध है। विठ्ठल भगवान की नियमित आराधना के साथ ही यहां समय-समय पर अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिसके लिए समूचे क्षेत्र के लोग शामिल होते हैं।

भजन करते निकली दिंडी यात्रा
कार्तिक पूर्णिमा पर महाजनापेठ से आषाढ़ी विठ्ठल भगवान की दिंडी यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए। इसमें पंडित सकाराम बुआ माली भजन मंडली ने रंग भर दिया। भगवान की भक्तिभरे गीतों को गाते हुए यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री स्वर्णकार समाज विठ्ठल महाराज मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
इस अवसर पर पंडित समाराम बुआ माली ने उपस्थित लोगों को भगवान विठ्ठल की कथा सुनाई। उन्होंने सत्य व निष्ठा का पालन करने के उपदेश दिए। समाज को एकता व अखंडता के लिए प्रेरित किया। साथ ही भगवान विठ्ठल के मार्गों पर चलने का युवाओं से व भक्तजनों से आग्रह किया।
अधिकमास में यहां किए जाते हैं विशेष आयोजन
अधिकमास में यहां विशेष आयोजन किए जाते हैं। सुबह 5 से 7 बजे तक रोज काकड़ा आरती होती है। इस दौरान पूरे माह भगवान की आराधना की जाती है।

Home / Burhanpur / Bhagwan Vitthal की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है ये क्षेत्र, होती है ये विशेष आरती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो