टीसीएस का मार्केट कैप 43,574.83 करोड़ रुपए कम होकर 11,86,563.20 करोड़ रुपए रह गया। रिलायंस की मार्केट कैप 35,500.88 करोड़ रुपए से घटकर 13,14,293.35 करोड़ रुपए के स्तर पर आ गई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,139.9 करोड़ रुपए घटकर 5,75,555.28 करोड़ रुपए के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 1,981.5 करोड़ रुपए घटकर 6,65,930.24 करोड़ रुपए के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,102.33 करोड़ रुपए कम होकर 4,42,302.42 करोड़ रुपए रह गई। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 847.84 करोड़ रुपए कम होकर 3,78,046.54 करोड़ रुपए के स्तर पर आ गई।