पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट ( टीडी ) 1 से तीन साल तक के लिए टाइम डिपोजिट करने पर ब्याज दर 5.5 प्रतिशत है। अगर आप टाइम डिपॉजिट (टीडी) 5 साल के लिए करते हैं तो आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें घटने से जहां नए जमाकर्ताओं को कम ब्याज मिलेगा, वहीं पहले से पैसे जमा करने वालों को कई स्कीमों का ब्याज भी घट जाएगा।