17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market: सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी से अच्छी बढ़त लेकर बंद हुआ सेंसेक्स, उधर IT सेक्टर में आई गिरावट

Stock Market Today 17th Nov 2026: बाजार में आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.95 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 1.94 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 0.90 फीसदी दर्ज हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 17 Nov 2026, 4:00 PM IST

Share Market Today

शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.52 फीसदी या 427 अंक की बढ़त के साथ 82,532 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.38 फीसदी या 96 अंक की बढ़त के साथ 25,387 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स पैक के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एक्सिस बैंक, रिलायंस, एसबीआई, टीसीएस, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में दर्ज हुई। एशियन पेंट, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। इससे इतर एचसीएल टेक, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईटीसी, ट्रेंट और एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)बदलाव (%)
अडानी एंटरप्राइजेज2,745.103.24
आयशर मोटर्स7,828.003.01
मैक्स हेल्थकेयर1,030.902.08
एशियन पेंट्स2,625.002.02
एक्सिस बैंक1,369.001.98
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,399.001.80
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया1,108.601.66
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,367.001.65
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज228.961.31
अडानी पोर्ट्स1,917.001.27
बजाज फिनसर्व1,870.801.22
इंडिगो5,611.101.21
इटरनल375.051.06
बजाज फाइनेंस1,121.101.00
सोर्स- एनएसई