आधार एड्रेस वैलिडेशन लेटर (Address Validation Letter):
पहले लोगों के पते के वेरिफिकेशन के लिए उनके एड्रेस पर एक लेटर भेजने की सुविधा मिली थी। जिन लोगों के खुद के नाम पर कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है वे एड्रेस वैलिडेशन लेटर (Address Validation Letter) के जरिए पता अपडेट करा सकते थे। UIDAI ने अगले आदेश तक के लिए इसे बंद कर दिया है। इसका प्रभाव सबसे ज्यादा किराए के मकान में रहने वाले लोग पड़ेगा। जब कार्डधारकों ने सत्यापन पत्र सुविधा का उपयोग करने के लिए ट्विटर पर अपनी इच्छा व्यक्त की, तो यूआईडीएआई ने जवाब दिया, प्रिय निवासी, पता सत्यापन पत्र सेवा अब उपलब्ध नहीं है।