scriptसोना हुआ 6 महीने में सबसे सस्ता, जानिए सोने और चांदी के भाव | gold price hits 6 month low loses | Patrika News
कारोबार

सोना हुआ 6 महीने में सबसे सस्ता, जानिए सोने और चांदी के भाव

सोना 400 रुपए टूटकर छह महीने के निचले स्तर 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 740 रुपए लुढ़ककर लगभग छह महीने के निचले स्तर 40,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। एशियाई बाजारों में गुरुवार को सोना हाजिर 10 महीने के निचले स्तर 1,163.45 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया।

Dec 02, 2016 / 07:25 am

Kamlesh Sharma

gold

gold

सोना 400 रुपए टूटकर छह महीने के निचले स्तर 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 740 रुपए लुढ़ककर लगभग छह महीने के निचले स्तर 40,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। एशियाई बाजारों में गुरुवार को सोना हाजिर 10 महीने के निचले स्तर 1,163.45 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया। अमेरिका में मजबूत आर्थिक आंकड़े आने से बुधवार को भी इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, यूरोप में बाजार खुलने के बाद में इसकी गिरावट में कुछ कमी आई तथा लंदन में यह 3.80 डॉलर नीचे 1,168.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.6 डॉलर फिसलकर 1,169.3 डॉलर प्रति औंस रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बुधवार को अमेरिका में मजबूत आर्थिक आंकड़ों से वहां इस महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ी है जिससे सोने पर दबाव आया है। इसके अलावा अगले राष्ट्रपति तौर पर निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों में ब्याज दरों में ज्यादा तेजी से बढ़ोतरी के संकेतों से भी पीली धातु कमजोर हुई है। 
स्थानीय बाजार में सोने की मांग सामान्य रही। वैश्विक दबाव में सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए की गिरावट के साथ 3 जून के बाद के निचले स्तर 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही टूटकर 28,850 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। 
गिन्नी भी कमजोर पड़ी और 50 रुपए उतरकर 24,350 रुपए प्रति आठ ग्राम के भाव बिकी। कमजोर औद्योगिक मांग और वैश्विक दबाव के मिलेजुले असर से चांदी हाजिर 740 रुपए का गोता लगाकर 9 जून के बाद के निचले स्तर पर 40,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा 1,840 रुपए लुढ़ककर 40,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, सिक्कों पर चांदी की गिरावट का असर नहीं दिखा। 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे : 

सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम)———–29,000 

सोना बिटुर (प्रति दस ग्राम)————28,850 

चाँदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)———-40,700 

चाँदी वायदा (प्रति किलोग्राम)———-40,000 
सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)———-74,000 

सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)———75,000 

गिन्नी (प्रति आठ ग्राम)—————24,350 

Home / Business / सोना हुआ 6 महीने में सबसे सस्ता, जानिए सोने और चांदी के भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो