scriptअमरीका ने वेनेजुएला के तेल पर लगार्इ रोक तो भारत को लगेगा 11,378 करोड़ का झटका | If Venezuelan oil stops, India will lose Rs 11,378 crore | Patrika News
फाइनेंस

अमरीका ने वेनेजुएला के तेल पर लगार्इ रोक तो भारत को लगेगा 11,378 करोड़ का झटका

भारत 18 फीसदी कच्चे तेल का आयात वेनेजुएला से ही करता है, वेनेजुएला के पास 303 अरब बैरल का ज्ञात तेल भंडार है।

Jan 29, 2019 / 06:25 pm

Saurabh Sharma

Modi trump

अमरीका ने वेनेजुएला के तेल पर लगार्इ रोक रोक तो भारत को लगेगा 11,378 करोड़ का झटका

नई दिल्ली। वेनेजुएला में गहराते राजनीतिक संकट के बीच अमरीका ने उसके तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। ऐसा होने पर भारत पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि भारत वेनेजुएला के सबसे बड़े तेल आयातकों में शामिल है। ऐसे में अमरीकी पाबंदियों के चलते अगर अगर कच्चे तेल की कीमतों में एक डॉलर प्रति बैरल की भी बढ़ोतरी होती है तो भारत पर इसका 11,378 करोड़ रुपए (1.2 अरब डॉलर) का सालाना बोझ पड़ सकता है। इससे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी भी हो सकती है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 18 फीसदी काच्चा तेल वेनेजुएला से ही खरीदता है।

वेनेजुएला भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश
वेनेजुएला के पास करीब 303 अरब बैरल का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात तेल भंडार है। इसके चलते यह तेल के दुनिया के अग्रणी निर्यातकों में शामिल रहा है। ईराक, सऊदी अरब और ईरान के बाद वेनेजुएला भारत के लिए सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। भारत ने वेनेजुएला के साथ हाइड्रोकार्बन सेक्टर में सहयोग के लिए द्विपक्षीय समझौता भी किया है। इसके साथ ही वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में भारत ने अच्छा खासा निवेश भी कर रखा है। ऐसे में वहां पर गहराया आर्थिक और राजनीतिक संकट भारत-वेनेजुएला संबंधों को प्रभावित कर सकता है।

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने रोका वेनेजुएला सोना
दक्षिण अमरीकी देश वेनेजुएला में गहराते राजनीतिक संकट के बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अपने यहां जमा वेनेजुएला के करीब 85.36 अरब रुपए (1.2 अरब डॉलर) के सोने की निकासी पर रोक लगा दी है। इसे वेनेजुएलाई राष्ट्रपति नकोलस मादुरो के लिए एक तगड़ा झटका माना है, क्योंकि इस स्वर्ण भंडार में उनकी बड़ी हिस्सेदारी होने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बैंक ऑफ इंग्लैंड ने यह रोक अमरीका सरकार के कहने पर लगाई है।

गिआडो के समर्थन में आए अमरीका आैर ब्रिटेन
राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ हो जारी प्रदर्शनों के बीच अमरीका वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गिआडो का समर्थन कर रहा है, जो खुद को राष्ट्रपति के तौर पर प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित भी कर दिया है। अमरीका और ब्रिटेन ने कहा है कि अगर अगले आठ दिनों में देश में वेनेजुएला में चुनावों की घोषणा नहीं होती है तो गुएडो को देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे दी जाएगी।

Home / Business / Finance / अमरीका ने वेनेजुएला के तेल पर लगार्इ रोक तो भारत को लगेगा 11,378 करोड़ का झटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो