2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Italy:  इस जगह रहने और कारोबार के लिए सरकार दे रही है लाखों रुपए

  यूरोपीय देश इटली में एक ऐसा गांव है जहां रहने और कारोबार के लिए वहां की सरकार लाखों रुपए की मदद दे रही है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 14 Jul 2021, 4:29 PM IST

italy

,,

नई दिल्ली। दुनिया भर में महंगाई और अन्य समस्याओं की वजह से युवाओं के लिए किसी अन्य देश में जाकर सेटल होना मुश्किल है। ऐसा इसलिए कि खाने-पीने की चीजों के साथ वहां रहने के लिए मकान के लिए मोटी रकम चाहिए। लेकिन यूरोपीय देश इटली में एक ऐसा गांव है जहां रहने और कारोबार के लिए सरकार की तरफ से लाखों रुपए की मदद दी जा रही है।

Read More: मोदी सरकार ने 7 साल में की पेट्रोल और डीजल में कई गुना कमाईः रिपोर्ट

जी हां, ये बात पूरी तरह से सच है। इटली के एक खूबसूरत गांव में सेटल होने के लिए वहां का प्रशासन 24.75 लाख रुपए की मदद कर रहा है। यह पैसा यूरो में मिलेगा। यानी यहां सेटल होने वाले युवाओं को करीब 28 हजार यूरो का भुगतान किया जाएगा। छोटे लेकिन खूबसूरत इटली के कस्बों और बेहद सस्ते घरों के बारे में काफी कुछ दिलचस्प है। कोई भी व्यक्ति बेहद कम पैसों का भुगतान करके नए घर का मालिक बन सकता है। मगर इसकी कुछ शर्तें हैं, जिस पूरा करना आसान नहीं है।

ये है ऑफर की वजह

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में इटली की कई जगहों को जनसंख्या की कमी का सामना करना पड़ा है। इसलिए इटली के कई शहरों ने औने-पौने दामों पर घरों की पेशकश की है। साथ ही कई तरह की सुविधाएं और आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है। ऐसे ही एक मामले में 2021 में इटली के बेसिलिकाटा क्षेत्र में लॉरेनजाना नाम का एक शहर सिर्फ 1 यूरो में बिना किसी जमा राशि के घर बेच रहा था। इसके अलावा बिसासिया, Cinquefrondi और Sambuca जैसे टाउन शामिल हैं।

एक और गांव के लिए चल रहा है ये ऑफर

वर्तमान में एक और गांव निवासियों के लिए और भी आकर्षक ऑफर के साथ स्वागत कर रहा है। मगर कैलाब्रिया क्षेत्र में वहां बसने पर प्रशासन घर खरीदार को तीन साल तक एक मोटी रकम देगी। लेकिन ध्यान रहे कि खरीदारों की उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस टाउन को बढ़ावा देने के लिए गांव में एक नया बिजनेस शुरू करने की जरूरत होगी जो कि जनसंख्या की समस्या का भी सामना कर रहा है।

ये है यहां की समस्याएं

कैलाब्रिया टाउन में वर्तमान में केवल 2,000 निवासी हैं। ये वर्षों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। नए बिजनेस के साथ अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की भी चुनौती यहां पर है। इस डील में लोगों को न केवल आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि समुद्र और पहाड़ों के मनोरम दृश्य भी साथ में मिलेंगे। ये गांव एक बेहद खूबसूरत जगह पर है।

Read More: गौतम अडाणी के हाथ में आई मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कमान, वैल्यूएशन 29000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य