यह भी पढ़ेंः- एक लाख रुपए से ज्यादा का टिकट खरीदने के बाद भी नहीं कर पाए इस स्पेशल ट्रेन का सफर
मुकेश अंबानी की दौलत में हुआ इतना इजाफा
मुकेश अंबानी की दौलत में एक साल में करीब 28.4 करोड़ यानी 4 मिलियन अमरीकी डॉलर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद मुकेश अंबानी की कुल दौलत 3.64 लाख करोड़ रुपए यानी 51.4 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। जिसकी वजह से मुकेश अंबानी लगातार 12वीं बार फोर्ब्स इंडिया की सूची में पहले नंबर पर कायम है। वहीं, गौतम अडानी ने 8 अंकों की बड़ी छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं उदय कोटक ने पहली बार टॉप पांच जगह बनाई है।
यह भी पढ़ेंः- ट्रेड डील में पाॅजिटिविटी आने से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 446 अंकों की तेजी
तीसरे से नौवें स्थान पर आए लक्ष्मी मित्तल
वहीं दूसरी ओर फोर्ब्स इंंडिया की लिस्ट में पिछली बार तीसरे नंबर पर रहे स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर के मालिक लक्ष्मी मित्तल को इस बार 6 पायदान का नुकसान हुआ है। वो ताजा सूची में 9 वें स्थान पर आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार स्टील की डिमांड कम होने की वजह से दौलत में कमी आई है। वहीं इस बार टॉप 10 में विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी नहीं है।
यह भी पढ़ेंः- एडीआर रिपोर्ट: भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च किए
देश के 10 सबसे अमीर शख्स
उद्योगपति का नाम | दौलत |
मुकेश अंबानी | करीब 3.64 लाख करोड़ रुपए |
गौतम अडानी | करीब 1.11 लाख करोड़ रुपए |
हिन्दुजा ब्रदर्स | करीब 1.10 लाख करोड़ रुपए |
पी मिस्त्री | करीब 1.06 लाख करोड़ रुपए |
उदय कोटक | करीब 1.05 लाख करोड़ रुपए |
शिव नाडर | करीब 1.02 लाख करोड़ रुपए |
राधाकृष्णन दमानी | करीब 1.01 लाख करोड़ रुपए |
गोदरेज फैमिली | करीब 85,200 करोड़ रुपए |
लक्ष्मी मित्तल | करीब 74,550 करोड़ रुपए |
कुमार मंगलम बिड़ला | करीब 68,160 करोड़ रुपए |