रेडमी के20 की यह होगी कीमत
28 मई को चीन में लॉन्च होने जा रहे शियाओमी अपने नए स्मार्टफोन के20 को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही के20 के बारे में कई बातें सामने आ चुकी थी। लेकिन कीमत के बारे में खुलासा नहीं हुआ, जो अब हो गया है। चीन की सोशल नेटवर्क वेबसाइट वेइबो पर फोन का एक पोस्टर शेयर हुआ है, जिसमें उसकी कीमत के बारे में जानकारी दी गई है।पोस्टर में रेडमी के20 के 6जीबी रैम और 64जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन यानी 26,000 रुपए है। 6जीबी रैम और 128जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन यानी 28,000 रुपए होगी। इसके अलावा 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन यानी 30,000 रुपये रखी जाएगी।