31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंसेक्स की 10 में से 7 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, RIL रही टॉप पर

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात का मार्केट कैप (m-cap) कुल मिलाकर 1,42,468.1 करोड़ रुपए बढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई RIL का m-cap 45,069.66 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,385.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 26 May 2019, 1:58 PM IST

RIL

सेंसेक्स की 10 में से 7 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, RIL रही टॉप पर

नई दिल्ली। आम चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी की शानदार जीत के बीच शेयर बाजारों में तेजी से सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण ( Market Cap ) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। गुरुवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार के दौरान 40,124.96 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।


10 में से 7 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात का मार्केट कैप ( m-cap ) कुल मिलाकर 1,42,468.1 करोड़ रुपए बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( RIL ) के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। RIL का m-cap 45,069.66 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,385.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


ये भी पढ़ें: नरेश गोयल की भारत से फरार होने की कोशिश हुई नाकाम, इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने फ्लाइट में से उतारा


इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) का m-cap 31,816.24 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 3,16,466.72 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। ICICI बैंक का m-cap 26,586.43 करोड़ रुपए बढ़कर 2,78,269.34 करोड़ रुपए, HDFC का 23,024.22 करोड़ रुपए चढ़कर 3,66,235.80 करोड़ रुपए हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 10,157.84 करोड़ रुपए बढ़कर 2,88,981.46 करोड़ रुपए, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ( HUL ) का 2,911.52 करोड़ रुपए बढ़कर 3,78,650.09 करोड़ रुपए और HDFC बैंक का 2,902.17 करोड़ रुपए बढ़कर 6,46,462.22 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।


ये भी देखें: खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम


इन कंपनियों का गिरा मार्केट कैप

दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( TCS ) का m-cap 17,523.6 करोड़ रुपए गिरकर 7,69,107.53 करोड़ रुपए, ITC का 13,791 करोड़ रुपए फिसलकर 3,55,684.20 करोड़ रुपए और इंफोसिस का पूंजीकरण 6,269.42 करोड़ रुपए गिरकर 3,09,953.84 करोड़ रुपए रह गया। शीर्ष दस कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर रही। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, HUL, HDFC, ITC, SBI, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और ICICI बैंक का स्थान रहा।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.