31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेश गोयल की भारत से फरार होने की कोशिश हुई नाकाम, इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने फ्लाइट में से उतारा

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल शुक्रवार को विदेश फरार होने की तैयारी में थे गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए लुकआउट नोटिस के कारण उनको फरार होने से रोक लिया गया है मुंबई से दुंबई जाने वाली वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 507 में नरेश गोयल और अपनी पत्नी अनीता गोयल के साथ बैठे हुए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 26 May 2019, 10:30 AM IST

naresh goel

नरेश गोयल की भारत से फरार होने की कोशिश हुई नाकाम, इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने फ्लाइट में से उतारा

नई दिल्ली।जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल शुक्रवार को विदेश फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए लुकआउट नोटिस के कारण उनको फरार होने से रोक लिया गया है। मुंबई से दुंबई जाने वाली वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 507 में नरेश गोयल और अपनी पत्नी अनीता गोयल के साथ बैठे हुए थे और फ्लाइट ने उड़ान भरने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को सूत्रों से जानकारी मिली कि इस फ्लाइट में नरेश गोयल अपनी पत्नी के साथ बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने फ्लाइट को रोका और दोनों को फ्लाइट से उतरने के लिए कहा।


अधिकारियों ने फ्लाइट से नीचे उतारा

फ्लाइट में अधिकारियों के पहुंचने के कुछ देर बाद नरेश गोयल और अनीता गोयल विमान से उतरे। एमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने दोनों लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेश गोयल और उनके परिवार वालों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, जिसके कारण वह लोग देश छोड़कर नही जा सकते हैं। मुंबई के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल लंदन जा रहे थे।


ये भी पढ़ें: दर्शन के लिए बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, चंदन और केसर के लिए दान किए 2 करोड़ रुपए


उड़ान में हुई देरी

जेट एयरवेज के एक सूत्र ने बताया कि दोनों चार बड़े सूटकेस के साथ यात्रा कर रहे थे। उसने कहा कि सारे सूटकेस अनीता गोयल के नाम से थे। ये सूटकेस भी विमान से उतार लिए गए, जिससे उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई। सूत्रों के अनुसार, नरेश गोयल बंद हो चुकी कंपनी जेट एयरवेज के बारे में विमानन कंपनी एतिहाद और हिंदुजा समूह के कार्यकारियों के साथ बैठक करने के लिए जा रहे थे।


ये भी देखें: खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम


नरेश गोयल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

आपको बता दें कि जेट एयरवेज का ऑपरेशन नकदी संकट के कारण 17 अप्रैल से बंद है। कंपनी ने पिछले कई महीनों से अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है, जिसके कारण कंपनी के कर्मचारी काफी परेशान हैं। कंपनी पर इस समय करीब 11000 करोड़ का बकाया है। नरेश गोयल ने आज के करीब 26 साल पहले इस कंपनी को खड़ा किया था। कंपनी की स्थिति हर दिन खराब होती गई उसके बाद भी नरेश गोयल ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और जब कंपनी के बंद होने का समय आ गया तो नरेश गोयल ने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.