30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

Indian Oil Q2 Profit: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 184.2% बढ़कर 21,630.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का रेवेन्यू 29.5% बढ़ा और नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 30 Oct 2026, 5:09 PM IST

IOC Q2 Results

इंडियन ऑयल का दूसरी तिमाही का रिजल्ट अच्छा रहा है। (PC: AI)

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 184.2% बढ़कर 21,630.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह बाजार के अनुमानों से करीब चार गुना ज्यादा है। कंपनी की कमाई और मुनाफे में बढ़ोतरी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।

IOC का रेवेन्यू 29.5% उछला

इंडियन ऑयल का सितंबर तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 2,62,935.58 करोड़ रुपये रहा। यह भी बाजार के अनुमान से अधिक रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2,02,992.34 करोड़ रुपये था। इस तरह सालाना आधार पर इसमें 29.5% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का कुल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 29.9% बढ़कर 2,65,636.33 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, प्री-टैक्स प्रॉफिट यानी टैक्स चुकाने से पहले का मुनाफा 164.4% बढ़कर 26,616.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 10,065.57 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही के घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी

तिमाही आधार पर भी इंडियन ऑयल के नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। जून 2026 तिमाही में कंपनी को 2,661.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 21,630.03 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। हालांकि, इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट आई। जून तिमाही के 2,75,971.77 करोड़ रुपये के मुकाबले सितंबर तिमाही में ऑपरेशंस से रेवन्यू 4.72% घट गया। कंपनी का कुल रेवन्यू भी पिछली तिमाही के 2,76,356.92 करोड़ रुपये से 3.88% घटकर 2,65,636.33 करोड़ रुपये रहा।

खर्च में आई कमी

खर्च में कमी का असर भी नतीजों पर दिखाई दिया। दूसरी तिमाही में इंडियन ऑयल का कुल खर्च तिमाही आधार पर 14.52% घटकर 2,39,019.71 करोड़ रुपये रह गया। जून तिमाही में यह 2,79,631.22 करोड़ रुपये था।

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर

आईओसीएल का शेयर आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.20 फीसदी या 0.26 रुपये की गिरावट के साथ 130.15 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर 52 वीक हाई 188.96 रुपये और 52 वीक लो 124.92 रुपये है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 1,83,787.92 करोड़ रुपये है।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार