6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार 10 दिन में एयर इंडिया की चाबी देगी रतन टाटा को

कुछ दिनों पहले ही टाटा ने एयर इंडिया को खरीद लिया है। अब सरकार की तरफ से साफ़ कर दिया गया है की 10 दिनों में एयर इंडिया की चाबी रतन टाटा के हाथ में होगी।
2 min read
Google source verification
tataairindia_0-sixteen_nine.jpg

Ratan Tata and Air India

नई दिल्ली। कई सालों से सरकारी हाथों में रही भारत की सबसे पुराणी एयरलाइन्स कंपनी एयर इंडिया को कुछ दिन पहले ही रतन टाटा के टाटा ग्रुप ने खरीद लिया है। कभी टाटा एयरलाइन्स के नाम से जाने जानी वाली एयर इंडिया एक बार फिर से टाटा के पास चले गई है। इसे एयर इंडिया की घर वापसी भी कहा जा रहा है। अब सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि 10 दिन में एयर इंडिया की चाबी रतन टाटा के हाथ में होगी। इस बारे में नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने बताया है की एयर इंडिया के विनिवेश की प्रोसेस 10 दिन में पूरी हो जाएगी। राजीव बंसल वर्तमान में एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी है। उनके अनुसार एयर इंडिया की विनिवेश की प्रोसेस अब अपनी अंतिम स्टेज में है। टाटा ग्रुप को एयर इंडिया का इरादा पत्र पहले ही जारी कर दिया गया है और अब सिर्फ ज़रूरी राजस्व और पूंजीगत व्यय की प्रोसेस ही बाकी है।

यह भी पढ़े - Tata Sons की हुई Air India, लगाई 18,000 करोड़ रुपए की बोली

टाटा ग्रुप की एयर इंडिया के लिए नई योजना

टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदने के बाद से ही इसके लिए नई योजना तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के साथ ही एयरलाइन बिज़नेस में अपनी सभी होल्डिंग्स को ऑन-बोर्ड करने के लिए एक नई बिज़नेस वर्टिकल बनाने की योजना बनाई है। नई बिज़नेस वर्टिकल एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएसएटीएस में टाटा ग्रुप की रुचि रखेगा। इसके साथ ही ट्रैवल और टूरिस्म को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया को मज़बूत करने की भी योजना बनाई जाएगी।

यह भी पढ़े - प्राइवेट हुई Air India, जानिए अब कर्मचारियों की नौकरी PF–ग्रेच्युटी का क्या होगा?