scriptमहिला को गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी, अकाउंट से गायब हुए लाखों रुपए | Woman Loses Rs 1 Lakh google search fraud know in detail | Patrika News
उद्योग जगत

महिला को गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी, अकाउंट से गायब हुए लाखों रुपए

लोग को गूगल को सबसे अधिक सर्च करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लोगों को भरोसा है कि जो कहीं नहीं मिलेगा, वह गूगल पर मिलेगा।

Dec 19, 2018 / 10:17 am

manish ranjan

google

महिला को गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी, अकाउंट से गायब हुए लाखों रुपए

नई दिल्ली। लोग को गूगल को सबसे अधिक सर्च करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लोगों को भरोसा है कि जो कहीं नहीं मिलेगा, वह गूगल पर मिलेगा। अगर किसी भी बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो लोग तुरंत गूगल पर सर्च कर लेते हैं। अगर आपको भी ये आदत है तो जरा संभल जाएं। क्योंकि हाल ही में गूगल सर्च के कारण एक महिला को एक लाख रुपए की चपत लग गई है।

गूगल सर्च के किया जा रहा है फ्रॉड

अक्सर लोग अपनी सहूलियत के लिए गूगल पर सर्च करते हैं और सोचते हैं कि गूगल पर दी गई जानकारी सही हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि गूगल पर दिखाया जाने वाला सर्च रिजल्ट हमेशा सही ही हो। गूगल सर्च की वजह से आपको लाखों का नुकसान भी हो सकता है। हाल ही में पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रहने वाली एक महिला को अपना ई-वॉलिट इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही थी। जिसके बाद उसने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया ताकि वह अपने ई-वॉलिट के ज़रिए की गई गलत ट्रांजैक्शन के बारे में शिकायत कर सके।

गूगल के जरिए लगा 1 लाख का चूना

गूगल सर्च के दौरान पीड़ित महिला को एक फोन नंबर मिला और उसने उस पर कॉल कर दिया।कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को ई-वॉलिट कंपनी का कस्टमर केयर एग्जिक्युटिव बताया। महिला ने उस पर विश्वास कर अपने कार्ड की सारी डीटेल्स शेयर कर दीं और उसके अकाउंट से एक लाख रुपए निकाल लिए गए। आपकों बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब लोगों को गूगल के जरिए लूटा गया है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अक्सर लोग यह सोचकर गूगल पर नंबर तलाश करते हैं कि वह ऑफिशियल होगा और उसकी चक्कर में ठगों के झांसे में पड़ जाते हैं।

Home / Business / Industry / महिला को गूगल पर सर्च करना पड़ा भारी, अकाउंट से गायब हुए लाखों रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो