ऐक्शन कैमरा बेहद ही हल्का और आकर में बेहद ही छोटा सा होता है, इस कैमरे के ऊपर एक प्लास्टिक केस दिया जाता है जो ट्रांसपेरेंट होता है और इसकी वजह से आप ये कैमरा पानी के अंदर भी ले जा सकते हैं क्योंकि केस की वजह से ये वाटरप्रूफ बन जाता है और आप इससे अंडरवाटर वीडियो भी शूट कर सकते हैं। बता दें कि ये कैमरा वाईफाई से भी कनेक्ट हो जाता है और इसकी कीमत 1,500 रुपये से 2,000 रुपये के बीच रहती है।