Honda City Hybrid : जापानी कार मेकर कंपनी Honda Cars India ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय मिड साइज सेडान Honda City Hybrid को लॉन्च किया है, इस कार की कीमत 19.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है, और कार बुकिंग व टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध है। 2022 Honda City Hybrid e: HEV सिंगल फुल-लोडेड ZX वैरिएंट में सेल की जाती है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है, कि इसका वेटिंग पीरियड 6 से 8 महीनों तक पहुंच गया है, हमारे डीलर सूत्रों के मुताबिक होंडा सिटी को अगर आप आज बुक करते हैं, तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। ध्यान दें, कि नई सिटी हाइब्रिड ने पिछले साल वैश्विक स्तर पर अपनी शुरुआत की और मजबूत हाइब्रिड तकनीक से लैस होने वाली यह भारत की पहली मेनस्ट्रीम सेगमेंट सेडान है।