कार में अच्छी खुशबू के लिए कार फ्रेशनर लगा दीजिए। इससे क्या होगा कि कार का लुक अंदर से अच्छा भी लगेगा और अंदर का महौल महक भी जाएगा। कार के स्टीयरिंग व्हील पर कवर लगवा लीजिए और डैशबोर्ड का कलर भी बदला जा सकता है, जिससे पुरानी कार अंदर से नई हो जाएगी। इसी के साथ कार के दरवाजों का डिजाइन अंदर से बदल कर अपनी मन पसंद के कलर का करवाया जा सकता है। क्या होता है कि जब कार पुरानी हो जाती है तो दरवाजे और इंटीरियर घिस जाते हैं उनका रंग फीका पड़ जाता है, जिससे कार अच्छी नहीं लगती है।